{"_id":"5c68ecf9bdec2253970c4ec2","slug":"pulwama-attack-martyr-mohan-lal-raturi-daughter-salute-her-father-and-promise-for-join-army","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद पिता को तिरंगे में लिपटा देख बेटी ने किया सैल्यूट, कहे ये शब्द जो गर्व से भर देंगे आपका दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पिता को तिरंगे में लिपटा देख बेटी ने किया सैल्यूट, कहे ये शब्द जो गर्व से भर देंगे आपका दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शहीद मोहन लाल रतूड़ी की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के एएसआई मोहन लाल रतूड़ी को शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। पिता की शहादत की खबर से बेटी गम में थी, लेकिन पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटा देख बेटी ने बहादुरी दिखाई। उसने आंसू और पूरे जोश के साथ पिता को सैल्यूट किया।
2 of 6
martyr mohal lal raturi
इस दौरान शहीद की बेटी गंगा रतूड़ी का कहना था कि पिता की शहादत का बदला लेने के लिए वह सेना में जाने का प्रयास करेगी। सीमा द्वार स्थित केंद्रीय विद्यालय में 12वीं की छात्रा गंगा ने कहा कि पहले से उसकी इच्छा पुलिस में जाने की थी। लेकिन, पिता की शहादत के बाद वो अब पूरी तरह सेना में जाने पर फोकस करेगी।
3 of 6
martyr mohal lal raturi
बेटी अनुसुइया का कहना था कि वो तो काफी समय से पिता पर वीआरएस लेने का दबाव बना रही थी, लेकिन वे सुरक्षा बल का हिस्सा बताकर समय से पहले आने को तैयार नहीं थे, क्योंकि उनके अंदर राष्ट्रभक्ति कूट-कूटकर भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
martyr mohal lal raturi
तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर से लिपटकर पत्नी और बड़ी बेटी बेसुध हो गई। इधर, हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर शहीद की अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गमगीन महौल में शहीद के बड़े बेटे शंकर ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
5 of 6
martyr mohal lal raturi
शनिवार सुबह सात बजकर बीस मिनट पर विद्या विहार फेज दो स्थित आवास पर पहुंचे। शहीद का शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहीद की पत्नी सरिता, बेटी अनुसुइया, वैष्णवी, गंगा और दोनों बेटों के अलावा अन्य परिजन पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।