फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहादत से कुछ देर पहले ही हुई थी पति से बात, अंत्येष्टि के बाद पत्नी बोली, 'खून का बदला खून से चाहिए'

Tue, 19 Feb 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack martyr virendra singh wife told for revenge to pakistan
शहीद वीरेंद्र सिंह

पुलवामा में शहीद हुए वीरेंद्र सिंह राणा की पत्नी रेनू की बात पति से हमले के कुछ देर पहले ही हुई थी। उनका कहना है कि आतंकियों और पाकिस्तान को सबक सिखाना ही होगा। बोलीं कि खून का बदला खून से लेना होगा।

Pulwama Attack martyr virendra singh wife told for revenge to pakistan
शहीद वीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

रविवार को शहीद के गांव मोहम्मदपुर भुड़िया में वीरेंद्र सिंह के घर काफी संख्या में सुबह से ही नाते रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच गए थे। शहीद वीरेंद्र सिंह की गमजदा पत्नी ने इस दौरान बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब सात बजे उनका फोन आया। उन्होंने बताया था कि नाश्ता करने के बाद गाड़ी में बैठ गए हैं।

Pulwama Attack martyr virendra singh wife told for revenge to pakistan
शहीद वीरेंद्र सिंह

इसके बाद फोन बंद हो गया। रेनू राणा ने कहा कि नौकरी मिली तो बच्चों को खूब पढ़ा लिखाकर अफसर बनाएंगी। पाकिस्तान की कायराना हरकत पर कहा कि आतंकियों को छोड़ना नहीं चाहिए। बदल लेना ही होगा और खून का बदला खून से ही चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Attack martyr virendra singh wife told for revenge to pakistan
martyr virendra singh

घर के आंगन में बैठे पिता दीवान सिंह, बड़े भाई जयराम, भतीजे राहुल और रिश्तेदार प्रवेश कुमार मौर्य आदि ने कहा कि अब तो सिर्फ वीरेंद्र की यादें रह गईं हैं। वीरेंद्र में देशभक्ति का जज्बा और जुनून था, लेकिन अब सिर्फ यादें ही रह गईं हैं। 

विज्ञापन
Pulwama Attack martyr virendra singh wife told for revenge to pakistan
martyr virendra singh

शहीद वीरेंद्र सिंह की पत्नी रेनू ने बताया कि वर्ष 2012 में जब उनके पति वीरेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ में तैनात थे, तब नक्सलियों के बम ब्लास्ट में उनकी गाड़ी का एक ओर का हिस्सा उड़ गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed