आधार कार्ड लिंक करवाने में अब यह दिक्कत देखने को मिल रही है। अगर इसे सुधारा नहीं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं।
आधार कार्ड और बैंक खाते में समान नाम नहीं होने पर आधार लिंक करवाना मुश्किल हो रहा है। मशीन में बुजुर्ग लोगों के फिंगर निशान भी मैच नहीं हो रहे। रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है।
3 of 6
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
एंटी-मनी लॉंड्रिंग नियमों का हवाला देते हुए आरबीआई ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार खाता लिंक कराना जरूरी है। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बैंक पहले ही नया बैंक अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर चुके हैं। अब पुराने खातों में आधार कार्ड पंजीकरण कराने का काम जारी है।
इसमें पिछले तीन महीने से पूर्व केवल आधार कार्ड नंबर लेकर ही खातों में पंजीकरण कर दिया जाता रहा, लेकिन अब बैंकों की शाखाओं में आधार कार्ड पंजीकरण करने के लिए पीओएस मशीन लगा दी गई है। अब बैंक कर्मी किसी भी खाताधारक का आधार बिना पीओएस मशीन के पंजीकरण नहीं कर सकते है।
ऐसे में खाताधारक को सीधे ही बैंक में बुलाना पड़ रहा है। इसके लिए बैंक में एक स्टाफ को लगाया गया है। अब बैंक में आधार कार्ड पंजीकरण कराने वालों के साथ बड़ी समस्या आने लगी है, कई खाताधारकों को नामों में असमानता सामने आने लगी हैं तो कुछ बुजुर्गों के फिंगर प्रिंट मिट जाने के कारण बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं हो पा रहा है।