{"_id":"5cdf7774bdec220755418411","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-say-a-lot-while-staying-calm-in-kedarnath-and-badrinath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदरी-केदारनाथ धाम में शांत रहकर भी बहुत कुछ कह जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरी-केदारनाथ धाम में शांत रहकर भी बहुत कुछ कह जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 19 May 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात चरण के लंबे लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद फुर्सत पाते ही पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को केदारनाथ और रविवार को बदरीनाथ में रहेंगे।
2 of 5
माना जा रहा है कि मोदी बदरीनाथ और केदारनाथ में रहेंगे तो शांत, लेकिन पवित्र धामों में उनकी मौजूदगी चुनाव के आखिरी पलों में अपने हिसाब से संदेश दे रही होगी। यह संदेश हिंदुत्व से जुड़ा माना जा रहा है। दरअसल, प्रचार में पाबंदी की स्थिति में मोदी इन धामों से हिंदुत्व की बात को अलग ढंग से आगे बढ़ाने की बात ही करेंगे। हालांकि भाजपा इसे मोदी का अध्यात्मिक दौरा बता रही है।
3 of 5
अपने पांच साल के कार्यकाल में मोदी ने उत्तराखंड का कई बार रुख किया। तीन बार वह केदारनाथ की यात्रा पर आए और धाम के पुनर्निर्माण के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया। पांच साल में पहली बार वह बदरीनाथ भी आ रहे हैं। वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण को मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब अंतिम दौर के चुनाव के लिए प्रचार थम जाने के बाद मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में डेरा डालने की जगह बदरीनाथ और केदारनाथ में समय देना तय किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ और केदारनाथ आने से चारधाम यात्रा को प्रमोशन मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस बार सात मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
इससे पहले, तीन मई 2017 को भी पीएम नरेंद्र मोदी यात्रा के दौरान केदारनाथ आए थे। वर्ष 2013 की प्राकृतिक आपदा के बाद अब यात्रा चल निकली है। 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी के तीन बार केदारनाथ आने से सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देश-दुनिया में फैला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।