फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even the deceased are awaiting the road amidst the government's

सरकार के विकास में मृतक भी कर रहे रास्ते का इंतजार : आर्येंद्र

Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Even the deceased are awaiting the road amidst the government's
बड़ोवाला स्थित मोक्ष धाम की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के विकास के दावों पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि हजारों की आबादी के उपयोग में आने वाले इस मोक्ष धाम में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। हालात यह हैं कि यहां पहुंचने के लिए न तो कोई सुगम रास्ता है और न ही अंतिम संस्कार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन

आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार विकास के भले ही बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन बड़ोवाला मोक्ष धाम की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। मार्ग खराब होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां भी अपने सिर पर ढोकर ले जानी पड़ती हैं। इसके अलावा, मोक्ष धाम के आसपास जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह केवल सड़क और सफाई का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह किसी भी व्यक्ति की अंतिम यात्रा की गरिमा से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि यह कैसा विकास मॉडल है, जहां जीवित व्यक्ति तो सड़क का इंतजार कर ही रहा है, अब मृतकों को भी मोक्ष धाम तक पहुंचने के लिए रास्ते की बाट जोहनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मोक्ष धाम तक पक्की व सुगम सड़क का निर्माण कराया जाए और वहां साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल व शेड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed