अगर आप बचत के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो बैंक में बस ये खाता खुलवा लें। इसमें आपके एक नहीं कई फायदे मिलेंगे।
बैंक अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि, पब्लिक प्रोविडंट फंड यानी पीपीएफ लंबी अवधि का एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। यह एक नहीं बल्कि कई मायने में आपको फायदा होता है। इस खाते को कोई भी भारतीय नागरिक खुलवा सकता है। साथ ही इसमें आप हर महीने या फिर सालाना भी इनवेस्ट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, इस एकाउंट पर आपको टैक्स नहीं देना होगा। इस एकाउंट को बैंकों ने कर मुक्त आय की श्रेणी में रखा है। इस पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होगा और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी पूरी तरह टैक्स फ्री होगी।
अगर आपने यह एकाउंट खुलवाया है तो आपको लोन लेने की भी टेंशन नहीं होगी। इस एकाउंट पर आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। खाताधारक दो साल पहले के अकाउंट बैलेंस का 25 फीसदी अमाउंट तक का लोन ले सकता है। यह लोन खाता खोलने के वित्तीय वर्ष के तीसरे वित्तीय वर्ष में ले सकते हैं। इसमें आपको दो फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा।
5 of 6
feds
- फोटो : getty images
अगर आप अपने पीपीएफ खाते को मैच्योरिटी से पहले बंद करना चाहते हैं तो यह सुविधा भी आपको मिलती है। लेकिन ऐसा आप केवल गंभीर बीमारी, बच्चे की पढ़ाई आदि के लिए ही कर सकते हैं। इसमें आपके ब्याज का भुगतान करते समय एक फीसदी का जुर्माना देना होगा।