फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डूबने से ठीक पहले नेशनल एथलीट पूजा कुछ ऐसे खिंचवा रहीं थी फोटो

Mon, 01 Aug 2016 08:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 08:11 AM IST
विज्ञापन
Pooja Kumari national level athlete drowns in pond
Pooja Kumari national level athlete drowns

राष्ट्रीय स्तर पर उभरती महिला एथलीट पूजा कुमारी भोपाल के साई सेंटर में हुए हादसे में जान गवां बैठी। पूजा ने अंतरराष्ट्रीय धावक बनने का सपना संजोया था, लेकिन सपने को अंजाम तक पहुंचाने से पहले ही वह जिंदगी से हार गई। पूजा की मौत से उसके घर में मातम छाया है।

Pooja Kumari national level athlete drowns in pond
Pooja Kumari national level athlete drowns

घर में शोक जताने वालों के आने का सिलसिला जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी पूजा (20) का परिवार पिता बलवीर सिंह, मां जगवती देवी के साथ मानपुर रोड स्थित विश्वनाथपुरम कालोनी में रहता है। पूजा की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

Pooja Kumari national level athlete drowns in pond
Pooja Kumari national level athlete drowns

बड़ा भाई राजेंदर आर्मी में है, जबकि सुरेंदर और सुनील पढ़ाई करते हैं। पूजा पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। वर्तमान में वह भोपाल के गोरागांव में साईं सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थी। भाई सुनील ने बताया कि पूजा का चयन स्पोर्ट्स कोटे के तहत सीआरपीएफ के लिए हो गया था। उसे जल्द ही ज्वाइनिंग करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Kumari national level athlete drowns in pond
Pooja Kumari national level athlete drowns

शनिवार को प्रैक्टिस के बाद सेंटर के क्रिकेट मैदान में पास बने तालाब में पैर फिसलने की पूजा गिर गई और डूबने से मौत हो गई। पूजा के भाई सुनील ने बताया कि शनिवार की रात को ही परिजन भोपाल के लिए रवाना हो गए। पूजा बड़ा एथलीट बनना चाहती थी, लेकिन हादसे ने उसे हमसे छीन लिया।

विज्ञापन
Pooja Kumari national level athlete drowns in pond
Pooja Kumari national level athlete drowns

साई के एथलेटिक्स कोच चंदन सिंह नेगी बताते हैं कि पूजा ने उनसे प्रशिक्षण लिया था। वह एथलेटिक्स के प्रति समर्पित थी। यही कारण रहा कि उसने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड सहित पांच मेडल हासिल कर लिए थे। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी कहते हैं कि पूजा का सपना अंतरराष्ट्रीय स्टीपल चेज बनने का था। दुखद घटना में सभी ने एक होनहार खिलाड़ी को खो दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed