फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्रपुर: पुलिस और ड्राइवर पक्ष के लोगों में झड़प, पथराव-लाठीचार्ज के बाद फोर्स तैनात, तस्वीरें...

Fri, 29 Mar 2019 11:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police Force and truck driver supporters fight and ruckus in rudrapur photos
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में कैमिकल ले जा रहे ट्रक को नो एंट्री में घुसने पर रोके जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। ड्राइवर ने पुलिस पर उसकी पगड़ी निकालने का आरोप लगया। इसके बाद वहां बवाल खड़ा हो गया। 

Police Force and truck driver supporters fight and ruckus in rudrapur photos
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

भड़के ड्राइवर पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भीड़ में से किसी ने एसपी क्राइम पर हमला कर दिया। पुलिस के गनर का गला दबाकर गन छीनने की कोशिश की गई। गनर ने हवा में फायर किया तो भीड़ और उग्र हो गई। 

Police Force and truck driver supporters fight and ruckus in rudrapur photos
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। एक बड़े इलाके में लोगों को दौड़ाकर बाजार बंद करा दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 8.30 पर कैमिकल से भरा कैप्सूल ट्रक डीडी चौक के समीप नो एंट्री में घुस आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Force and truck driver supporters fight and ruckus in rudrapur photos
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

सीपीयू ने उसको रोका तो चालक उन पर बिगड़ने लगा। सीपीयू वाले उसे थाने ले जाने लगे। अंबेडकर पार्क के पास उसने ट्रक को सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया और गाड़ी से बाहर निकल आगे चल रही सीपीयू की जिप्सी पर तलवार से हमला बोल दिया। सीपीयू दरोगा तो बच गए लेकिन जिप्सी के शीशे टूट गए।

विज्ञापन
Police Force and truck driver supporters fight and ruckus in rudrapur photos
रुद्रपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

ड्राइवर का आरोप था कि सीपीयू कर्मियों ने उसकी पगड़ी उतारी है। हंगामे के चलते मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने भी पगड़ी उतारे जाने की बात पर एतराज जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बात बिगड़ती देख सीपीयू ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed