उत्तराखंड में गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत यमकेश्वर भ्रमण के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके माता-पिता के पैर छुए और जीत के लिए आर्शीवाद लिया।
2 of 5
सीएम योगी के परिजनों से भेंट करते भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके साथ यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूडी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुसुम कंडवाल समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। योगी के माता-पिता ने तीरथ सिंह को विजयी होने का आर्शीवाद दिया।
3 of 5
सीएम योगी के परिजनों से भेंट करते भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत यमकेश्वर क्षेत्र में चुनाव प्रचार में रहे। लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम का भ्रमण के बाद यमकेश्वर पहुंचकर वह सीधे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचे।
4 of 5
सीएम योगी के परिजनों से भेंट करते भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
वहां उन्होंने योगी की माताजी सावित्री देवी और पिता आनंद सिंह बिष्ट के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तीरथ सिंह रावत ने परिवार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की। वह पंचूर गांव में करीब 25 मिनट उनके घर पर रुके और इसके बाद थलनदी जनसभा स्थल की ओर बढ़ गए।
5 of 5
भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत शनिवार को कोटद्वार पहुंचकर विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क और जनसभाएं करेंगे। भाजपा महानगर महामंत्री पंकज भाटिया ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत सुबह आठ बजे सिद्धबली मंदिर के दर्शन करेंगे।