रोडवेज बस अड्डे पर एक यात्री के बैग से इतने सारे सोने के गहने निकले कि देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। तस्वीरें देखिए...
बस स्टेंड पर यात्री के बैग से निकले सोने के इतने गहने, देखते ही पुलिस के उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ से सहारनपुर के एक सर्राफ का जेवर से भरा बैग बच गया। मिरगी का दौरा पड़ने से सर्राफ बेहोश हो गया था। पुलिसकर्मियों ने सर्राफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जौलीग्रांट के लिए रैफर कर दिया गया। हरिद्वार कोतवाली के सिपाहियों की कार्यशैली को हर कोई सराहना कर रहा है।
मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे पर शाम को साढ़े छह बजे यूपी रोडवेज की एक बस पहुंची। बस से उतर रहा एक यात्री अचानक ही बेहोश हो गया। हल्ला मचने पर बस अड्डा परिसर में मौजूद चेतक पुलिसकर्मी हीरा सिंह भौर्याल और रघुवीर प्रसाद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच गए।
दोनों सिपाहियों ने बेहोश हुए युवक के बैग को जब खोलकर देखा तो उसमें सोने के जेवर और करीब पचास हजार की रकम थी। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस 108 से युवक को जिला अस्पताल भेजा। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी रमेश सैनी ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान पंकज कुमार जैन पुत्र दिनेश जैन निवासी मोहल्ला कायस्तान जिला सहारनपुर के रूप में हुई। उन्होंने सर्राफ संभवत यहां डिलीवरी देने आया होगा। प्रथम दृष्टया उसे मिरगी का दौरा पड़ने की बात चिकित्सकों ने बताई है। परिजन को सूचना दे दी है। सोने के जेवर लिखापढ़ी के बाद सील कर दिए गए हैं।