फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Visit: उत्तराखंड में मोदी, हिमाचल तक अहसास, सुर्खियों में पोशाक, चुनावी रण गरमाने में कामयाब

Fri, 21 Oct 2022 12:48 PM IST
रेनू सकलानी रेनू सकलानी
रेनू सकलानी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Oct 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit PM Modi costume Himachal election 2022
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, लेकिन उनका अहसास हिमाचल तक पहुंचा हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव है, उसी तरह हिमाचल से भी उनका लगाव है। खास बात यह है कि कुछ समय बाद हिमाचल में चुनाव होने हैं, और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे से हिमाचल को जोड़ने की पूरी कोशिश की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार अपनी पोशाक से लोगों का ध्यान खींचते हैं। और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। पीएम मोदी जिस पोशाक को पहनकर उत्तराखंड पहुंचे हैं, उसका संबंध हिमाचल से है। उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र और हिमाचल का ये क्षेत्र है। पीएम मोदी ने जो पोशाक पहनी है उसे हिमाचल और जौनसार का खास परिधान चोला डोरा कहते हैं।

बताया जा रहा है कि ये पोशाक उन्हें हिमाचल की एक महिला ने तोहफे में दी थी। पीएम मोदी शारीरिक रूप से भले ही उत्तराखंड में थे, लेकिन भावनात्मक रूप से उन्होंने हिमाचल को भी जोड़ा। इस पोशाक के जरिए उन्होंने अपने आने का अहसास हिमाचल तक कर दिया। उत्तराखंड की जमीन से प्रधानमंत्री हिमाचल के लोगों का दिल छू गए।

PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit PM Modi costume Himachal election 2022
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की जमीन से हिमाचल के चुनावी रण को गरमा गए। ऐसा दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री इस पारंपरिक पोशाक में उत्तराखंड आए हैं।

PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit PM Modi costume Himachal election 2022
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इसे हिमाचल और जौनसार का खास परिधान चोला डोरा कहते हैं। हिमाचल की एक महिला से तोहफे में मिली इस पोशाक पर हाथ से कारीगरी की गई है। पीएम मोदी ने महिला से वादा भी किया था कि जब वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तो जरूर ये ड्रैस पहनेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit PM Modi costume Himachal election 2022
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले भी तीन बार पीएम मोदी जब केदारनाथ आए थे उनका पहनावा काफी चर्चा में  रहा था।

ये भी पढ़ें...PM Modi In Kedarnath: छठवीं बार बाबा के दर पर पीएम मोदी ने लगाई हाजिरी, की राष्ट्र कल्याण की कामना, तस्वीरें

विज्ञापन
PM Narendra Modi Badrinath Kedarnath Uttarakhand Visit PM Modi costume Himachal election 2022
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

कुल मिलाकर अपने इस दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल चुनाव का संदेश दे गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed