फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi In Mukhba: चीणा का भात और फाफरे के पोले...पहाड़ी भोज के मुरीद हुए मोदी, पूजा के बाद चखे ये खास व्यंजन

Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
अलका त्यागी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी को पूजा के बाद जो व्यंजन परोसे गए उसके लिए मुखबा गांव की चार महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit he Ate Pure Pahadi food in Mukhba after maa ganga Puja Photos
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहाड़ से हमेशा ही प्रेम रहा है। वह यहां जब भी आते हैं तो कुछ नया जरूर करते हैं। आज वह सीमांत गांव उत्तरकाशी के मुखबा में मां गंगा की पूजा के लिए पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने पहाड़ी खाने का स्वाद चखा।



जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने स्थानीय उत्पाद चीणा का भात और फाफरे के पोले और क्षेत्र की स्वादिष्ट राजमा के साथ बद्री गाय की दही मठ्ठा का सेवन किया। चीणा और फाफरा का उत्पादन जनपद के हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होता है। तो वहीं यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होता है। मुखबा में स्थानीय महिलाओं ने यह पकवान तैयार कर पीएम मोदी को परोसा। 

PM Modi Uttarakhand Visit: खास होगा मुखबा-हर्षिल का दौरा, सीमावर्ती गांवों में पहुंचने वाले हैं पहले पीएम

PM Modi Uttarakhand Visit he Ate Pure Pahadi food in Mukhba after maa ganga Puja Photos
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए मां गंगा के शीतकालीन प्रवास और सीमांत गांव मुखबा में अलग ही माहौल देखने को मिला। शीतकाल में भी मुखबा रोशनी से चकाचौंध चमक रही है। तो वहीं यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मां गंगा के दर्शन का पुण्य प्राप्त  किया।   

PM Modi Uttarakhand Visit he Ate Pure Pahadi food in Mukhba after maa ganga Puja Photos
मुखबा उत्तरकाशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके साथ ही वह सीमांत क्षेत्र के स्थानीय पकवान और पंरपरा से भी रूबरू हुए। इसके साथ ही मुखबा गांव में मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद पीएम हर्षिल की सुदंर प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यहां की समृद्ध संस्कृति परंपरा से भी अवगत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit he Ate Pure Pahadi food in Mukhba after maa ganga Puja Photos
मुखबा में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पूजा के बाद मोदी को मां गंगा को चढ़ने वाले फाफरे के भोग के साथ ही चीणा के भात दिया गया। इसके साथ ही उन्हें हर्षिल घाटी की स्वादिष्ट राजमा और बद्री गाय की दही और मठ्ठा भी परोसी गया।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit he Ate Pure Pahadi food in Mukhba after maa ganga Puja Photos
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
 इसके लिए मुखबा गांव की चार महिलाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही गांव की 22 महिलाओं ने पीएम को स्थानीय लोकनृत्य रासों तांदी से अवगत करवााया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed