‘मेरे प्यारे देश वासियों, आपके मोबाइल फोन पर ऑनलाइन जितनी टेक्नोलॉजी हो, सब मौजूद हो। धोबी हो, सब्जी बेचने वाला हो, अखबार बेचने वाला हो हर कोई आराम से इसे कर सकता है। देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का अभियान, लोगों को कठिनाईयों और समस्याओं से मुक्त करने का अभियान। आज से ही संकल्प लीजिए कि आप स्वयं कैशलैस सोसाइटी के लिए खुद एक स्तंभ बनेंगे।’ गैस बुक कराने से पहले यह संदेश तो सुना आपने?
2 of 5
gas cylender, jhansi news
- फोटो : demo pice
प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश अपने मोबाइल फोन से गैस बुकिंग करने वाले हर उपभोक्ता को सुनाई दे रहा है। पर समस्या यह है कि इस संदेश के नाम पर लोगों की जेब से पैसे कट रहे हैं। लोग गैस बुकिंग नंबर को टोल फ्री करने की मांग कर रहे हैं।
3 of 5
narendra modi
- फोटो : narendra modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले माह आठ तारीख की रात बारह बजे के बाद 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की। इसके बाद मोदी टीवी, समाचार पत्रों समेत तमाम माध्यमों के जरिये लोगों तक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू कर किए हैं। इसमें वह आम जनता से सहयोग मांग रहे हैं।
केन्द्र सरकार ने मोदी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने के लिए गैस बुकिंग नंबर का भी सहारा लिया है। गैस बुकिंग नंबर पर फोन करने पर पहले मोदी संदेश सुनने को मिल रहा है। इसके बाद गैस बुकिंग का ऑप्शन आ रहा है। गैस बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता परेशान है क्योंकि बेवजह उन्हें संदेश सुनने का पैसा फोन से कट रहा है। ऐसे में गैस उपभोक्ताओं ने इस नंबर को टोल फ्री करने की मांग की है।
जो कुछ हुआ है वह केंद्र से हुआ है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। फोन करने के अलावा ऐप से गैस बुकिंग की सुविधा है, इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
-सर्वेश कुमार सिन्हा, एरिया मैनेजर आईओसी