Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Technical proficiency and strategic foresight are essential in the army: Governor

सेना में तकनीकी दक्षता और सामरिक दूरदर्शिता जरूरी : राज्यपाल

Sun, 22 Nov 2026 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Technical proficiency and strategic foresight are essential in the army: Governor
देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में हायर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स के प्रतिभागी सैन्य अधिकारियों ने संवाद किया। उन्होंने कहा, बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सेना में तकनीकी दक्षता और सामरिक दूरदर्शिता जरूरी है।
विज्ञापन

कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल जीकेजे रेड्डी के नेतृत्व में सैन्य अधिकारी उत्तराखंड के फॉरवर्ड एरिया टूर पर हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्वाभिमान की प्रहरी हैं। सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। प्राकृतिक आपदाओं और अन्य संकटों में भी सेना का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सुरक्षा चुनौतियां तेजी से बदल रही हैं। साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ड्रोन तकनीक जैसे क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। ऐसे में सैन्य अधिकारियों के लिए तकनीकी दक्षता, सामरिक समझ और समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण है। सेना देश की विविधता को एक सूत्र में बांधते हुए एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करती है। तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त कार्यप्रणाली देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी। साथ ही स्वदेशी रक्षा उत्पादन, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। सीमांत गांवों में सड़क, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं बढ़ाना जरूरी है। वहां के लोगों का जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना सीमाओं को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed