प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपर स्टार रजनीकांत में बेहद खास कनेक्शन है। जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते।
अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत उत्तराखंड पहुंचे हैं। वो यहां ऋषिकेश में अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हैं।
बता दें कि गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु रह चुके हैं।
मंगलवार को रजनीकांत के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन रजनीकांत दूसरे वीआईपी गेट से निकल गए।
कारों के काफिले के साथ वह पुलिस सुरक्षा में ऋषिकेश की ओर रवाना हुए हैं। जिसके चलते एयरपोर्ट पर मौजूद उनके प्रशंसकों को निराशा ही हाथ लगी।