फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने एक महीने में ही तोड़ दिया रिकॉर्ड

Sat, 08 Jun 2019 12:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims Broke record of gangotri and yamunotri dham in one month

चार धाम यात्रा में उमड़ रहे आस्था के सैलाब के बीच गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। कपाट खुलने के एक माह के भीतर इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से बीते साल का रिकॉर्ड टूट गया है।



Pilgrims Broke record of gangotri and yamunotri dham in one month

बता दें कि बीते वर्ष गंगोत्री धाम में 4,47,585 तथा यमुनोत्री में 3,94,394 यात्री पहुंचे थे। जो वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद के सालों का सर्वाधिक रिकॉर्ड था। हालांकि इस वर्ष 7 मई को दोनों धामों के कपाट खुलने से लेकर बीती 5 जून तक कुल 4,99,378 यात्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में पहुंच चुके हैं।

Pilgrims Broke record of gangotri and yamunotri dham in one month

जिसमें से 2,53,505 यमुनोत्री तथा 2,45,873 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। जबकि बीते साल की यात्रा के पहले एक माह में केवल ढाई लाख यात्री ही दोनों धामों में पहुंचे थे। ऐसे में दोनों धामों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बीते सालों के रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilgrims Broke record of gangotri and yamunotri dham in one month

जानकारों के अनुसार मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी के मुकाबले जनपद में बारिश के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। जबकि जून अंत तक सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी जारी रहेंगी। जिस कारण अभी आने वाले एक माह तक यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Pilgrims Broke record of gangotri and yamunotri dham in one month

हालांकि जुलाई में मानसून सीजन शुरू होते ही संख्या में कुछ गिरावट आएगी। लेकिन अगर मौसम ने साथ दिया और हाईवे सुचारू रहे तो दोनों धामों में कम से कम 5 से 6 हजार यात्री रोजना पहुंचते रहेंगे। उधर, यात्रा कारोबारियों व तीर्थपुरोहितों ने यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या पर खुशी जाहिर की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed