हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक यूटीलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर कल्पगंगा में समा गया। दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोग लापता हो गए और पांच घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।
{"_id":"5b5979584f1c1bc57a8b6872","slug":"pick-up-vehicle-fell-into-river-at-joshimath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पिकअप कल्पगंगा नदी में गिरी, तीन यात्री नदी में बहे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पिकअप कल्पगंगा नदी में गिरी, तीन यात्री नदी में बहे, पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
accident
दुर्घटना के बाद आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने कल्पगंगा में लापता लोगों की खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
accident
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे उर्गम घाटी के अरोसी गांव के ग्रामीण सब्जी को बिक्री के लिए बाजार ला रहे थे। हेलंग से करीब दो किलोमीटर दूर बिजली पावर हाउस के समीप क्षेत्र के ग्रामीण यूटीलिटी वाहन में सवार हुए। वाहन थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब बीस मीटर नीचे कल्पगंगा में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident
दुर्घटना में वाहन में सवार सतेश्वरी देवी (35) पत्नी गुदाल सिंह, अंजनी देवी (38) पत्नी वीरेंद्र सिंह और सुभाष (35) पुत्र बचन सिंह लापता हो गए, जबकि उमा देवी पत्नी भरत सिंह, सावित्री देवी पत्नी धर्म सिंह, नंदा सिंह पुत्र नैन सिंह, हर्षवर्द्धन सिंह पुत्र मेहरबान सिंह, दुर्गा देवी पत्नी गुड़वीर सिंह, सभी निवासी ग्राम-अरोसी (चमोली) घायल हो गए।
विज्ञापन
accident
दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट मौके पर पहुंची। आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने लापता लोगों की खोज में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।