फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी

Mon, 06 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Jun 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
photos of thunderstorm in dehradun
photos of thunderstorm - फोटो : amar ujala

रविवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश की वजह से राजधानी में कई जगह भारी नुकसान हुआ। कई जगहों पर पेड़ गिरने से लंबा जाम भी लगा रहा। मोहकमपुर में हरिद्वार रोड पर दो बड़े पेड़ गिरने से हाईवे काफी देर तक जाम रहा।

देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी

photos of thunderstorm in dehradun
photos of thunderstorm in dehradun - फोटो : amar ujala

दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी से शहर की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। रेसकोर्स में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। बाद में वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाया तो जाम खुल पाया। ईसी रोड पर सूचना विभाग के कार्यालय के बाहर भी पेड़ गिरने से जाम के हालात बन गए।

देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी

photos of thunderstorm in dehradun
photos of thunderstorm in dehradun

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया तो जाम खुल पाया। इंदर रोड पर एक मकान के ऊपर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। रायपुर में पेड़ गिरने से काफी देर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी

photos of thunderstorm in dehradun
photos of thunderstorm in dehradun

प्रेमनगर में दीवार गिरने से एक वृद्धा घायल हो गई। कैंट क्षेत्र में सिनर्जी अस्पताल के पास पेड़ गिरने से कुछ देर जाम लगा रहा। फायर ब्रिगेड ने जाम खुलवाया।

विज्ञापन

देहरादूनः आंधी ने मचाया कोहराम, टूटे पेड़, घरों की छत उड़ी

photos of thunderstorm in dehradun
photos of thunderstorm in dehradun

मोहकमपुर के पास हाईवे पर दो बड़े पेड़ गिर गए। लंबा जाम लग गया। मौके पर एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। देर रात जाम खुलवा दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed