फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुनोत्री हाईवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, इस तरह निकाले शव, तस्वीरें...

Fri, 21 Jul 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी/कालसी
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी/कालसी Updated Fri, 21 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
photos of accident in tiuni and kalsi on yamunotri highway uttarakhand
accident

यमुनोत्री हाईवे पर जौनसार बावर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। तस्वीरों में देख‌िए इस तरह हुआ शवों का रेस्क्यू..

photos of accident in tiuni and kalsi on yamunotri highway uttarakhand
accident

पहली दुर्घटना कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र चंदेऊ में शुक्रवार सुबह छह बजे हुई। यहां विकासनगर से त्यूनी जा रहा पिकप वाहन (यूके-13 सीए-0074) अनियंत्रित होकर टिमरा खड्ड के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। 

photos of accident in tiuni and kalsi on yamunotri highway uttarakhand
accident

मौके पर पहुंचे तहसीलदार एसपी उनियाल, राजस्व उपनिरीक्षक तिलकराज सिंह, मोतीराम जिनाटा, सूर्य प्रकाश तोमर ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चालक गुलाम साबिर (51) पुत्र गुलाम शब्बीर निवासी मोहल्ला कटार शाहिद, मकान नंबर-205, मुरादाबाद और नूर अहमद (61) पुत्र रहमतुल्ला मकान नंबर-1067 मोहल्ला गणेश बाजार, नगर पालिका परिषद श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of accident in tiuni and kalsi on yamunotri highway uttarakhand
accident - फोटो : amar ujala

दूसरी दुर्घटना कालसी थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखवाड़ बैंड के पास हुई। जहां सवारियों से भरी महिंद्रा मैक्स खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
photos of accident in tiuni and kalsi on yamunotri highway uttarakhand
accident

सड़क से गुजर रहे यात्रियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और शव को बाहर निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed