{"_id":"624aea88907b445d834ceea0","slug":"people-are-facing-problems-due-to-widening-work-on-yamunotri-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनमर्जी ने विकास को मुसीबतों से भरा: यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण से लोग परेशान, बच्चों को धूप में लेकर ढाई घंटे खड़े रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमर्जी ने विकास को मुसीबतों से भरा: यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण से लोग परेशान, बच्चों को धूप में लेकर ढाई घंटे खड़े रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में निर्माण एजेंसी की मनमर्जी देखने को मिली है। यहां खनेड़ा किसाला के पास प्रशासन ने पांच घंटे आवाजाही बंद करने के आदेश दिए हैं लेकिन आठ घंटे बाद भी हाईवे नहीं खुलने के कारण ओजरी व गीठ पट्टी के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए चौड़ीकरण कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए खनेड़ा किसाला के पास प्रशासन ने 12 अप्रैल तक हर दिन सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है लेकिन सोमवार को साढ़े पांच बजे बाद भी आवाजाही न खुलने के कारण गीठ व ओजरी पट्टी के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई ग्रामीण अपने छोटे बच्चों के साथ हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण प्यारे लाल उनियाल, संदीप सिंह, महावीर, अजय, विनोद, बर्फिया आदि ने निर्माण एजेंसी पर प्रशासन की आड़ में जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। शाम तक भी हाईवे आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया था। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत का कहना है कि कटिंग का मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मलबा हटते ही आवाजाही बहाल हो जाएगी।
2 of 5
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उत्तरकाशी के गरतांग गली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। बीते 4 दिनों में यहां 100 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। वहीं गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने से पहले यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात कह रहा है।
3 of 5
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से करीब 85 किमी की दूरी पर स्थित गरतांग गली रोमांचक पर्यटन के लिए पहली पसंद बनी हुई है। यह गली विश्व के सबसे खतरनाक रास्तों में गिनी जाती है। कभी इस मार्ग से भारत व तिब्बत के बीच व्यापार होता था, लेकिन 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। पिछले वर्ष पहली बार इस गली को पर्यटकों के लिए खोला गया था। जिला प्रशासन ने इस गली का जीर्णोद्घार भी कराया था।
कोरोना संक्रमण काल होने के बावजूद पिछले वर्ष बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचे थे। इस वर्ष भी यहां मात्र चार दिनों में 100 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन गरतांग गली की यात्रा को अधिक रोमांचक और सुरक्षित बनाने जा रहा है। इसके लिए यहां गरतांग गली के रास्ते पर रैलिंग लगाई जानी है, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी सर्वे भी कर चुका है। वहीं पर्यटकों की सुविधा के लिए रास्ते में शौचालय व पेयजल सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी है।
विज्ञापन
5 of 5
यमुनोत्री
- फोटो : अमर उजाला
वन क्षेत्राधिकारी, गंगोत्री नेशनल पार्क प्रताप पंवार ने बताया कि गरतांग गली को पर्यटकों के लिए बीते एक अप्रैल को खोल दिया गया है। चार दिनों में 100 से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।