फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपभोक्ताओं को नई सौगात, पेटीएम से गैस के भुगतान पर मिलेगी इतने रुपये की छूट

Thu, 18 Apr 2019 08:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Apr 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
paytm offers on lpg gas online payment
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए तेल कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को नई सौगात दी है। अब रसोई गैस का भुगतान पेटीएम के माध्यम से करने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर के दाम में 15 रुपये की छूट दी जाएगी। जबकि डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर दस रुपये की छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं को 25 अप्रैल से नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

paytm offers on lpg gas online payment
फाइल फोटो

पिछले तीन साल से तेल कंपनियां ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने की व्यवस्था पर काम कर रही हैं। करीब एक साल पहले कंपनियों ने डेबिट कार्ड से रसोई गैस सिलिंडर का भुगतान करने पर पांच रुपये छूट देने की व्यवस्था की थी। भुगतान करने के बाद पांच रुपये वापस उपभोक्ता के खाते में भेजे जाते हैं।

paytm offers on lpg gas online payment
फाइल फोटो

करीब एक माह पूर्व डेबिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान करने पर कैश बैक को पांच से बढ़ाकर दस रुपये कर दिया गया था। अब तेल कंपनियों का पेटीएम से अनुबंध हुआ है। जिसमें यदि उपभोक्ता सिलेंडर घर पहुंचने पर पेटीएम से भुगतान करता है तो उसे 15 रुपये की छूट दी जाएगी। डेबिट कार्ड से भुगतान पर दस रुपये की ही छूट भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
paytm offers on lpg gas online payment
फाइल फोटो

नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्तमान में 723 रुपये का मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर (14 किलो) पेटीएम से भुगतान करने पर 708 रुपये का पडे़गा। अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ता को पहले पूरा भुगतान करना होगा। जिसके बाद उन्हें 15 रुपये का केश बैक मिलेगा।

विज्ञापन
paytm offers on lpg gas online payment
25 अप्रैल से उपभोक्ताओं को पेटीएम से गैस रिफिल का भुगतान करने पर 15 रुपये का केश बैक मिलेगा।
- सुधीर कश्यप, सेल्स मैनेजर, आईओसी 
( नोटः आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed