स्वामी रामदेव की पतंजलि देश के कई भागों में आयुर्वेदिक एवं फूड उद्योग स्थापित करने के बाद अब मल्टीनेशनल औद्योगिक इकाई बनने जा रही हैं।
जल्द मल्टीनेशनल कंपनी बन जाएगा रामदेव का पतंजलि योगपीठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में सभी सार्क देशों में आयुर्वेदिक उद्योगों की स्थापना की जाएगी। दो दिन पूर्व पाकिस्तान द्वारा की गई आतंकवादी घटना के बाद पाकिस्तान में दूसरा फूड पार्क लगाने की तैयारी अचानक बंद कर दी गई। नेपाल में पहला फूड पार्क बनने जा रहा है।
विश्व भर में पतंजलि निर्मित आयुर्वेदिक दवाएं और सामान पहुंचाने के लिए नागपुर में विशाल एक्सपोर्ट हाउस स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है। यहां से मुंबई के रास्ते अमेरिका, ब्रिटेन, अरब, अफ्रीका और तमाम यूरोपीय देशों में सामान भेजा जाएगा। स्वामी रामदेव ने करीब छह माह पूर्व नेपाल में फूड पार्क और आचार्यकुलम स्थापित करने की घोषणा की थी।
दूसरी तैयारी पाकिस्तान के लाहौर में फूड पार्क बनाने की थी। बांग्लादेश के ढाका में फूड पार्क और आयुर्वेदिक औषधि निर्मात्री इकाई बनाने के लिए समझौते की बातचीत अंतिम चरण में है। इसी भांति पहले चरण में सार्क देशों में उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
देश में फूड पार्क बनाने का काम प्रारंभ हो चुका है। जम्मू शहर, इंदौर, गोहाटी, नोएडा, नागपुर आदि शहरों में फूड पार्क बनाए जा रहे हैं। अभी यह तय नहीं किया गया है कि जींस बनाने की फैक्ट्री कहां लगाई जाएगी। हरियाणा के सोनीपत में विशाल राइस मिल खड़ी की जा चुकी है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दूध तैयार करने का विशाल प्लांट निर्माणाधीन है।