फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनिल: बाबा रामदेव के समर्थन में उतरा अखाड़ा परिषद, महंत नरेंद्र गिरी ने दवा को लेकर कही बड़ी बात 

Thu, 02 Jul 2020 06:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine Latest News: Akhara parishad President Mahant narendra Giri Support Baba ramdev fdor coronil
बाबा रामदेव/ महंत नरेंद्र गिरी - फोटो : अमर उजाला

कोरोनिल को कोराना की दवा होने का दावा कर लॉन्च करने के बाद से विवादों में घिरे पतंजलि योगपीठ के संस्थापक और योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद उतर गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बाबा रामदेव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अनादि काल से चिकित्सा पद्धति में खुद को साबित करता आया है। ऐसे में अगर कोई दवा बनी है तो उस पर हमे विश्वास करना चाहिए। 

Patanjali Corona Medicine Latest News: Akhara parishad President Mahant narendra Giri Support Baba ramdev fdor coronil
- फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ की टीम ने रिसर्च करके ही कोरोना की बीमारी से लड़ने के लिए इम्युनिटी बूस्टर दवा कोरोनिल तैयार की है। इसे लेकर जो विवाद खड़ा किया जा रहा है उसके विरोध में पूरा संत समाज बाबा रामदेव के समर्थन में खड़ा है। 

Patanjali Corona Medicine Latest News: Akhara parishad President Mahant narendra Giri Support Baba ramdev fdor coronil
- फोटो : फाइल फोटो

इस दवा को लेकर किसी तरह का कोई विवाद खड़ा करना और इसका विरोध करना कतई उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना के लिए अब तक वैज्ञानिक और चिकित्सक कोई दवा या वैक्सीन नहीं खोज पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine Latest News: Akhara parishad President Mahant narendra Giri Support Baba ramdev fdor coronil
- फोटो : फाइल फोटो

जड़ी बूटियों को मिलाकर आयुर्वेद के फॉर्मूले पर बाबा रामदेव द्वारा तैयार की गई इस दवा के प्रयोग से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और कोरोना के वायरस से लड़ने में शरीर सक्षम होगा। 

विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine Latest News: Akhara parishad President Mahant narendra Giri Support Baba ramdev fdor coronil
- फोटो : फाइल फोटो

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वावलम्बी होने और स्वदेशी अपनाने पर जोर दे रहे हैं। बाबा रामदेव ने ये कामयाबी अपने कठिन परिश्रम के बल पर हासिल की है। इसलिए बाबा रामदेव का विरोध करने वालों को उनसे सीख लेकर खुद मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed