फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlock-2.0: श्रद्धालुओं के जयकारों से चारधाम में टूटा सन्नाटा, पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे 132 तीर्थयात्री

Thu, 02 Jul 2020 12:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Yatra starts From today, 132 pilgrims Reached char dham First day
- फोटो : अमर उजाला

चारधामों में बुधवार से उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं के जयकारों से धामों में सन्नाटा टूट गया है। पहले दिन चारधामों में 132 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि 422 तीर्थयात्रियों को पास जारी किए गए थे। वहीं, देवस्थानम बोर्ड की ओर से धामों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्कैनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

Char dham yatra 2020: Yatra starts From today, 132 pilgrims Reached char dham First day
- फोटो : अमर उजाला

मंदिर तक जाने वाले स्टील की रेलिंग को कपड़े से ढका गया है, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे। सरकार ने बुधवार से पूरे प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी है। पहले दिन ई-पास के जरिए चारों धामों में कुल 132 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें बदरीनाथ में 52, केदारनाथ में 70, गंगोत्री में 10 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, यमुनोत्री में दर्शन के लिए तीर्थयात्री नहीं पहुंचे।

Char dham yatra 2020: Yatra starts From today, 132 pilgrims Reached char dham First day
- फोटो : अमर उजाला

अप्रैल और मई माह में कपाट खुलने के बाद चारधामों में श्रद्धालुओं की आवाजाही से रौनक बढ़ने लगी है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन के माध्यम से ई-पास जारी किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में महिलाओं ने चौलाई का प्रसाद भी तैयार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Yatra starts From today, 132 pilgrims Reached char dham First day
- फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि पहले दिन चारधामों के लिए 422 लोगों को पास जारी किए गए। आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। धामों में जिला प्रशासन के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Yatra starts From today, 132 pilgrims Reached char dham First day
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, स्थानीय प्रशासन की मानें तो सरकार की ओर से राज्यवासियों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने की घोषणा के बावजूद बुधवार को स्थानीय लोगों को छोड़ किसी तीर्थयात्री ने यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम का रुख नहीं किया। दोनों धामों में होटल, ढाबे समेत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान ही नहीं सरकारी गेस्ट हाउस भी बंद पड़े हैं। इसके चलते यहां पहुंचने वालों को खाना और ठहरना तो दूर चाय तक नसीब नहीं हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed