पाकिस्तान में भी भारत सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर चर्चाएं हो रही है। मीडिया में प्रकाशित खबरों पर बहस भी छिड़ी। कलियर पहुंचे एक जायरीन ने कहा कि यह फैसला अब तक का सबसे बड़ा और साहसिक कदम है।
2 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar
- फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान के लोगों को मीडिया के जरिए भारत में बड़े नोटों की बंदी के फैसले की जानकारी मिली। उसके बाद पाक में भी इस बात पर बहस छिड़ी है कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा या नहीं।
3 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar
- फोटो : AmarUjala
साबरी गेस्ट हाउस में ठहरे पाकिस्तानी जायरीनों ने नोटबंदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। लाहौर के केड़ा पिंड क्षेत्र निवासी कमर उल जमा स्पेयर पार्ट्स का काम करते हैं।
4 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ने नोटबंदी का फैसला सोच समझकर लिया होगा लेकिन, यह साफ है कि यह एक बड़ा और साहसिक कदम है। सरकारों को कालेधन के खिलाफ इस तरह के कदम उठाने ही चाहिए।
5 of 6
pakistani jayreen in piran kailiyar
- फोटो : AmarUjala
जायरीन अलाउद्दीन अली ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सही है लेकिन, इस फैसले के बाद लोगों को दिक्कतें भी हो रही है। सरकार को चाहिए कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें दी जाएं।