कई महीनों से करोड़ों ग्राहकों को फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दे रहे रिलायंस जियो जल्द करोड़ों कस्टमर्स की उम्मीदे तोड़ने वाला है।
जियो ने तोड़ी करोड़ों ग्राहकों की उम्मीदें, अब जेब पर पड़ेगा भार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक इस उम्मीद में थे कि रिलायंस फिर से अनलिमिटेड फ्री वाले ऑफर्स लाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मार्च के बाद से जिओ के फ्री ऑफर्स खत्म हो जाएंगे।
रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो की मदद से डाटा यूज के मामले में भारत ने अमेरिका सहित कई देशों को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हर मिनट 2 करोड़ वॉयस कॉल हुए हैं।
भारत के लोगों ने रोज 100 करोड़ गीगा बाइट्स डाटा का यूज किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही इंटरनेट डाटा इस्तेमाल में रिलायंस जियो नंबर एक है।
मुकेश अंबानी ने आगे जोड़ा कि जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है। जियो के मौजूदा यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये लांच की गई है। प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए मान्य
रहेगी।