देहरादून में पद्मावत का शो दर्शकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर देखा। पुलिस की नजरें इस दौरान चप्पे-चप्पे पर बनी रही।
दर्शकों ने मल्टीप्लेक्स में पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर देखी पद्मावत, चप्पे-चप्पे पर रही निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत रिलीज होने से पहले विरोध के चलते देशभर में सुर्खियों में आई फिल्म पद्मावत का विशेष शो दून के लोगों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच देखा। पुलिस सख्ती के चलते विरोध करने वाले कहीं नजर नहीं आए। वहीं फेस बुक पर जौहर दिखाने की धमकी देने वाली हिंदूवादी महिला नेता भावना शर्मा को सुबह ही हिरासत में ले लिया गया।
दून के तीन सिनेमाघर हाउसफुल रहे जबकि तीन की आधी से ज्यादा सीटें खाली रहीं। देहरादून के छह मल्टीप्लक्ेस में फिल्म पद्मावत का विशेष शो प्रस्तावित होने के कारण बुधवार सुबह ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। विशेष शो से पहले अधिकारियों ने सभी सिनेमाघरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान फिल्म देखने पहुंचे प्रत्येक दर्शक को कई चरण की चेकिंग से होकर गुजरना पड़ा। कड़ी चौकसी के चलते फिल्म के विरोध का दंभ भरने वाले संगठन परिदृश्य से गायब रहे। पैसेफिक मॉल, सिल्वर सिटी और टाइम स्कवायर माल का शो हाउस फुल रहा, जबकि विकास माल, क्रास माल और सिटी जंक्शन सिनेमा में दर्शकों की कमी खली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि फे स बुक पर जौहर दिखाने की धमकी देने वाली भावना शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। फिल्म रिलीज होने के दौरान बृहस्पतिवार को भी कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।