फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठी बार एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने पद्मश्री लवराज, जानिए उनके बारे में

Mon, 29 May 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Padmashri lavaraj reached Everest peak with his team

बीएसएफ में सहायक सेनानी एवं मुनस्यारी के बुंगा गांव निवासी पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को एवरेस्ट फतह करने में कामयाबी हासिल कर ली। 

Padmashri lavaraj reached Everest peak with his team

लवराज छठी बार एवरेस्ट पर चढ़ने वाले देश के पहले पर्वतारोही बन गए हैं। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी के इस एवरेस्ट अभियान दल को 27 मार्च को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Padmashri lavaraj reached Everest peak with his team

मुनस्यारी के पंडित नैनसिंह पर्वतारोहण संस्थान में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत लवराज की पत्नी एवं प्रख्यात पर्वतारोही रीना कौशल धर्मशक्तू ने भारतीय पर्वतारोहण संस्थान से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि उपने पति लवराज एवं धारचूला निवासी ओएनजीसी के इंजीनियर योगेंद्र गर्ब्याल ने सुबह 6:10 बजे और उनके दो साथियों एन जोगोई, राहुल जरनगाल ने सुबह 7:45 बजे एवरेस्ट पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmashri lavaraj reached Everest peak with his team

जिला मुख्यालय में पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान ने इसकी पुष्टि की है। लवराज ने इससे पहले पहली बार 1998 में, दूसरी बार 2005 में, तीसरी बार 2009 में, चौथी बार 2012 में और पांचवीं बार 2013 में एवरेस्ट फतह की थी। 

विज्ञापन
Padmashri lavaraj reached Everest peak with his team

मुनस्यारी के बुंगा गांव निवासी लवराज को 2003 में तेनजिंग नोरजे नेशनल एडवेंचर अवार्ड और 2014 में पद्मश्री सम्मान मिला। यहां मिली जानकारी में कहा गया है कि अभियान दल के सदस्यों को दो हिस्सों में बांटा गया था। चार सदस्यीय टीम संख्या एक का नेतृत्व पद्मश्री लवराज ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed