दिसंबर में केवल तीन दिन होंगी शादियां, जानिए कौन सी तारीख पर पड़ रहे शुभ मुहूर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार दिसंबर में केवल तीन ही दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। इस माह केवल तीन दिन 11, 12 और 15 दिसंबर को शादी के मुहूर्त पड़ेंगे।
ज्योतिषाचार्य विनोभा दत्त शर्मा ने बताया कि देवोत्थानी एकादशी से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाते हैं, लेकिन इस बार गुरु अस्त होने के कारण विवाह के लिए मुहूर्त काफी कम रहे।
11, 12 और 15 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
12 दिसंबर को राम विवाह
12 दिसंबर को राम विवाह भी है। वहीं, 15 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2019 तक एक महीना खरमास रहेगा।
जिस कारण 15 जनवरी से ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे और 14 मार्च तक रहेंगे।
वर्ष 2019 में शादियों के लिए 113 दिनों का शुभ मुहूर्त है। केवल अगस्त और सितंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं।