फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Group C की भर्ती के लिए जल्द करें ऑन लाइन आवेदन, नौकरी के इच्छुक पढ़ें जरूरी खबर

Tue, 17 Oct 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
Online Application start for group c jobs in uttarakhand
डेमो - फोटो : डेमो

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्तियां शुरु कर दी है। इसलिए आप भी यहां एप्लाई कर सकते हैं।

Online Application start for group c jobs in uttarakhand
डेमो - फोटो : demo pic

आयोग ने 179 रिक्त पदों की भर्ती शुरू की है। इसमें कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, सहायक भंडारपाल और संग्रह अमीन के पद शामिल हैं। मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की है।

Online Application start for group c jobs in uttarakhand
computer

आयोग ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर आपरेटर के 96, आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक के 69, सहायक भंडारपाल के 12 और संग्रह अमीन के दो पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सोमवार को आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन पत्र जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Online Application start for group c jobs in uttarakhand
jobs

मंगलवार से इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। रिक्त पदों की भर्ती के लिए प्रदेश सरकार के मानकों के अनुरूप अर्हताएं निर्धारित की गई। चार विभागों में कंप्यूटर संबंधी विशिष्ट अर्हताओं को अनिवार्य किया गया। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना आवश्यक है।

विज्ञापन
Online Application start for group c jobs in uttarakhand
इस प्लान के तहत 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरुआत में 1 जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 249 रुपये में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा। इसमें टेलीफोन का मासिक किराया अतिरिक्त से नहीं लिया जाएगा और सोमवार से शनिवार रात्रि 9 बजे से प्रात: 7 बजे तक और रविवार को पूरा दिन किसी भी नेटवर्क पर देश में कहीं भी सभी कॉल मुफ्त में होंगी।

16 नवंबर तक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे। आवेदन में पंजीकरण वाले खंड में एक बार भरे गए अभ्यर्थी का नाम व जन्म तिथि को दोबारा परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा। शेष जानकारी को शुल्क जमा करने से पहले रिव्यू में जाकर संशोधित किया जा सकता है। आवेदन पत्र के पंजीकरण खंड में त्रुटियां होने पर आयोग आवेदन को निरस्त करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed