फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JIO की सफलता से गदगद मुकेश अबांनी ने बदरीनाथ-केदारनाथ में की धनवर्षा, तोहफे में दी ये सौगात

Tue, 17 Oct 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 17 Oct 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani gave gift to badrinath kedarnath dham on diwali
mukesh ambani

हाल ही में फोर्ब्स की सूची में सबसे धनी व्यक्ति के तौर पर सामने आए जियो के मालिक उद्योगपति मुकेश अंबानी दिवाली और धनतेरस पर उत्तराखंड पर  खासे मेहरबान हुए हैं। उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर एक खास सौगात दी है।

mukesh ambani gave gift to badrinath kedarnath dham on diwali
mukesh ambani

श्रीकेदारनाथ धाम की वर्ष 2018 की यात्रा में पूजा-अर्चना के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये दिए। जबकि 71 लाख रुपये उन्होंने श्रीबदरीनाथ धाम के लिए भेंट किए। इसके अलावा अंबानी ने अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी समिति को 22 लाख रुपये दिए।

mukesh ambani gave gift to badrinath kedarnath dham on diwali
mukesh ambani

अंबानी ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे करीब 40 मिनट धाम में रहे। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों व श्रद्धालुओं से बातचीत की। अंबानी प्रात: 11.09 बजे बदरीनाथ धाम से केदारनाथ वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वे निम की एटीवी से मंदिर पहुंचे। इसके बाद बाबा केदार के दर्शन के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani gave gift to badrinath kedarnath dham on diwali
mukesh ambani

करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की और बाबा का अभिषेक किया। इसके उपरांत वे मंदिर से बाहर आए। जहां, बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह ने मंदिर समिति की ओर से अंबानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अंबानी ने वर्ष 2018 की यात्रा में बाबा केदार के पूजा-अर्चना व श्रृंगार के लिए केशर, चंदन सहित अन्य खर्चो के लिए 151 लाख रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन
mukesh ambani gave gift to badrinath kedarnath dham on diwali
mukesh ambani

उन्होंने कहा कि वे बदरी-केदार में जरूरी व्यवस्थाओं में निरंतर सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति ने उन्हें बाबा केदार का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भी उन्हें भेंट की। बता दें कि आईपीएल में टीम मुकेश अंबानी की टीम मुंबई इंडियन के चैंपियन बनने पर अंबानी ने केदारनाथ धाम के लिए केशर व चंदन के लिए 60 लाख रुपये दिए थे। इससे पूर्व जीयो की सफलता पर भी उन्होंने समिति को इतनी ही धनराशि भेंट की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed