विधायक हरबंस कपूर को जिला निर्वाचन अधिकारी रविनाथ रमन की ओर से सोमवार को नोटिस जारी किया गया है।
whatsapp
हरबंस कपूर बिना परमिशन के व्हाट्स ऐप और फेसबुक पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनकी ओर से चुनाव प्रचार संबंधी कई तरह के संदेश भेजे जा रहे थे।
जैसे ही जिला निर्वाचन अधिकारी को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत विधायक को नोटिस भेजा। साथ ही बिना अनुमति किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार नहीं करने को कहा गया।
4 of 5
हरबंस कपूर
- फोटो : file photo
वहीं, विधायक हरबंस कपूर का कहना है कि जिस तरह से जनता का साथ भाजपा को मिल रहा है। उसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई संदेश दिया गया, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन मान लिया गया है।
5 of 5
हरबंस कपूर
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि नोटिस मिल गया है और इसका जवाब मंगलवार को दिया जाएगा।