फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Celebration: खूब छलके जाम... 30 करोड़ की शराब गटक गए लोग, आबकारी विभाग की भी हुई खूब चांदी

Tue, 02 Jan 2024 07:48 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jan 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024 People drank liquor worth Rs 30 crore to welcome the New Year Celebration in Uttarakhand
शराब

नए साल के स्वागत में प्रदेश में आए सैलानी और स्थानीय लोग करीब 30 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। इस दौरान वन डे बार लाइसेंस भी खूब बांटे गए। आबकारी विभाग ने पूरे 10 दिनों तक अनुमति के लिए पोर्टल को 24 घंटे चालू रखा। इस दरम्यान कुल 329 वन डे बार लाइसेंस स्वीकृत किए गए। इससे आबकारी विभाग की भी खूब चांदी हुई।



सबसे ज्यादा बार लाइसेंस राजधानी देहरादून में 208 लोगों को दिए गए। दरअसल, उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थलों पर नए साल 2024 के स्वागत के लिए विभिन्न तैयारियां की गईं थीं। होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट आदि सभी जगह अच्छी खासी बुकिंग रही। झील नगरी नैनीताल, पहाड़ों की रानी मसूरी, अल्मोड़ा, रानीखेत आदि जगहों पर बड़े-बड़े आयोजन किए गए थे।

इन आयोजनों में भाग लेने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों से लोगों ने उत्तराखंड का रुख किया था। आबकारी विभाग ने भी इस मौके को भुनाने की दस दिन पहले से ही तैयारियां कर ली थी। इस बार आम तौर पर वन डे बार लाइसेंस पर पाबंदी थी। लेकिन, खास मौकों के लिए यह जारी रहा। नए साल की पूर्व संध्या से पहले भी कारोबारियों ने खूब वनडे बार लाइसेंस लिए।
 

New Year 2024 People drank liquor worth Rs 30 crore to welcome the New Year Celebration in Uttarakhand
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश में कुल 329 वन डे बार लाइसेंस जारी किए गए।

New Year 2024 People drank liquor worth Rs 30 crore to welcome the New Year Celebration in Uttarakhand
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

इनमें देहरादून में 208, नैनीताल में 82, हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा में आठ, पौड़ी में 13, टिहरी में 10 वन डे बार की अनुमति दी गई। इससे आबकारी विभाग की आय में भी अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 People drank liquor worth Rs 30 crore to welcome the New Year Celebration in Uttarakhand
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों के अनुमान के अनुसार नए साल की पूर्व संध्या पर ही प्रदेशभर में करीब 30 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई। यह आंकड़ा केवल अंग्रेजी शराब की बिक्री का बताया जा रहा है। जबकि, देसी मदिरा की बिक्री इससे अलग बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक हड़ताल पर, गढ़वाल में गहरा सकता है तेल का संकट

विज्ञापन
New Year 2024 People drank liquor worth Rs 30 crore to welcome the New Year Celebration in Uttarakhand
ऋषिकेश में डीजे पर डांस करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर आमतौर पर देखा जाता है कि आसपास के राज्यों से शराब तस्करी बढ़ जाती है। लेकिन, इस बार इस तरह की खबरें बेहद कम आईं। हालांकि, एकाध जगह आबकारी और पुलिस विभाग ने कार्रवाई कीं। आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने बताया कि इस बार प्रदेश के एंट्री प्वाइंट और निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर प्रवर्तन की टीमें लगाई गईं थी। पहले से अधिक चौकसी के कारण बाहरी राज्यों से तस्करी पर अंकुश लग पाया। इस दरम्यान पुलिस ने भी तमाम जगहों पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।I

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed