फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hit and Run Law Strike IOC, HP Bharat Gas All drivers on strike oil crisis may deepen in Garhwal Uttarakhand

Uttarakhand: आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक हड़ताल पर, गढ़वाल में गहरा सकता है तेल का संकट

Mon, 01 Jan 2024 10:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंढौरा(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jan 2024 10:52 PM IST
सार

चालकों के हड़ताल पर चले जाने से तीनों डिपो से तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। चालकों की हड़ताल इसी तरह जारी रही तो पूरे गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल, कैरोसिन का संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
Hit and Run Law Strike IOC, HP Bharat Gas All drivers on strike oil crisis may deepen in Garhwal Uttarakhand
ड्राइवरों की हड़ताल से रुके तेल कंटेनरों के पहिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में थिथौला स्थित आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक चक्का जाम कर हड़ताल पर रहे। तीनों डिपो के चालकों के हड़ताल पर रहने से गढ़वाल मंडल में तेल और गैस का संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन


थिथौला स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन में 150 से ज्यादा गाड़ियां गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन की सप्लाई करती है। इसी के बराबर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम में भी करीब 100 गाड़ियां राज्य में डीजल, पेट्रोल और कैरोसिन की सप्लाई करती है। थिथौला में भारत गैस का डिपो है। यहां पर भी करीब 100 गाड़ियां राज्य में एलपीजी की सप्लाई करती हैं।
विज्ञापन


Drivers Strike: उत्तराखंड परिवहन निगम सख्त, अनुबंधित रोडवेज बसें न चलाईं तो 50 हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों डिपो के चालक हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्का जाम कर हड़ताल पर चले गए हैं। चालकों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार इस नए कानून को रद्द करने का एलान नहीं करती, वह काम पर नहीं लौटेंगे।

आईओसी डिपो के टीएम किशोर रावत का कहना है कि चालक बिना लेटर दिए ही हड़ताल पर गए हैं। चालकों को पहले इस संबंध में लेटर देना चाहिए था। नए कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले चालकों में इकराम, नौशाद, मुसर्रत, सद्दाम, साजिद, नूर मोहम्मद, समून, भूरा, ताजीम, मुजीब, सोनू, रिजवान, अहमद हसन, शकील आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed