फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां एक महीने में ही टूट जाता है चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड, जानिए इस मंदिर का रहस्य

Tue, 27 Jun 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jun 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
neelkanth mahadev temple interesting fact
मणिकूट पर्वत

भगवान शिव का यह धाम अपना एक रोचक इतिहास संजोए हुए है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां एक महीने में ही इतने तीर्थयात्री आते हैं, जितनी पूरी चारधाम यात्रा में नहीं आ पाते। जानिए, इस मंदिर का रहस्य...

Trending Videos
neelkanth mahadev temple interesting fact
neelkanth mahadev temple

हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के बारे में। आगामी नौ जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। एक महीने में ही यहां इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ आते हैं कि आप गिनती तक नहीं कर सकते। यह मंदिर कावंड़ों की आस्‍था का प्रमुख केंद्र है। 

neelkanth mahadev temple interesting fact
neelkanth mahadev temple

पौराणिक मान्यता है कि यही वो स्थान है जहां भगवान शिव ने समुद्र मंथन में निकले विष को अपने कंठ में धारण कर तपस्या की थी। जहर के प्रभाव से महादेव का कंठ नीला पड़ गया था। यहीं से भगवान शिव नीलकंठ महादेव कहलाये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
neelkanth mahadev temple interesting fact
neelkanth mahadev temple

मणि कूट पर्वत के शीर्ष पर स्थित भगवान शिव का पौराणिक नीलकंठ धाम जहां सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते है। मान्यता है कि विष पीने के बाद भगवान शिव के शरीर में तेज़ जलन से इस स्थान पर काफी शांति मिली थी। देवताओं के आग्रह पर इस स्थान पर भोलेनाथ ने शिवलिंग की उत्पति की। तब से देव और मानव यहां आराधना कर रहे हैं।

विज्ञापन
neelkanth mahadev temple interesting fact
kanwar

नीलकंठ मादेव की कावड़ यात्रा के लिए शिव भक्तों में नया जोश ओर उमंग उठने लगती है। अपने क्षेत्र से बड़ी संख्या में कावड़ लेकर यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इनका पहला पड़ाव होता है हरिद्वार, जहां हरकी पौड़ी पर स्नान करके ये आगे ऋषीकेश पहुंचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed