फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाजुद्दीन के परिवार और शिवसेना ने एक साथ देखी फिल्म ‘ठाकरे’ हर डायलॉग पर....

Sat, 26 Jan 2019 08:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui family and Shiv Sena watch movie together
Nawazuddin Siddiqui family and Shiv Sena - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी का परिवार और शिवसेना के कार्यकर्ता फिल्म ठाकरे देखने एक साथ सिनेमाघर पहुंचे। इस दौरान हाल में फिल्म के हर एक डायलॉग...

Nawazuddin Siddiqui family and Shiv Sena watch movie together
Shiv Sena - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ठाकरे के हर डायलॉग पर शुक्रवार को सिनेमाघरों में जमकर तालियां बजीं। शिव सेना ने शहर के दो प्रमुख सिनेमाघरों में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के पूरे परिवार के साथ फिल्म देखी। फिल्म में नवाजुद्दीन ने बाला साहब ठाकरे की भूमिका निभाई है। 

Nawazuddin Siddiqui family and Shiv Sena watch movie together
Theater - फोटो : अमर उजाला

सुबह शिव सेना कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार और जिला प्रमुख अमित कर्णवाल के नेतृत्व में शहर में रैली निकाली। कार्यकर्ता नवाजुद्दीन के भाई अलमासुद्दीन और उनके परिवार को लेकर चकराता रोड स्थित नटराज सिनेमा पहुंचे। गौरव कुमार और अलमासुद्दीन ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui family and Shiv Sena watch movie together
Nawazuddin Siddiqui brother and Shiv Sena workers - फोटो : अमर उजाला

शिव सैनिकों ने अलमास ने पत्नी शाहिस्ता अलमास, बेटे फरजान नवाज व याकिन सिद्दकी और दोस्तों के साथ फिल्म का आनंद लिया। फिल्म में नवाज की अदाकारी की शिव सैनिकों ने जमकर सराहना की। ठाकरे के रोल में नवाज के एक-एक डायलॉग पर जमकर तालियां और सीटियां बजीं। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui family and Shiv Sena watch movie together
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos

वहीं, कई दृश्यों पर शिव सैनिकों ने भारत माता की जय और बाल ठाकरे अमर रहे के नारे भी लगाए। गौरव कुमार ने बताया कि फिल्म की पूरी कमाई किसानों के कल्याण में खर्च की जाएगी। वहीं, युवा सेना की ओर से पैसिफिक मॉल में फिल्म दिखाई गई। यहां युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौहान ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अभिमन्यु कुमार, शिव नारायण, पुष्पेंद्र साहिल, राकेश सकलानी, हिमांशु सूर्यवंशी, काजल सिंह, सूर्या भट्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed