फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बापू और सत्याग्रहियों के सम्मान में कांग्रेसियों ने निकाली यात्रा, लेकिन कर दिया तिरंगे का अपमान

Sat, 11 Aug 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Aug 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
national flag disrespect in congress tiranga yatra
tiranga yatra

राजधानी देहरादून में कांग्रेस सेवा दल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। यह यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह मनाने के लिए निकाली गई थी। पूर्व जिला मुख्य संगठक कुंवर सिंह यादव को राज्य प्रभारी राजकुमार सोनी के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहराने और वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता, मारपीट का प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है। जवाब देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। 

national flag disrespect in congress tiranga yatra
tiranga yatra

अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उल्टा तिरंगा लिए कार्यकर्ता शहर में घूमने रहे और इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।
 

national flag disrespect in congress tiranga yatra
tiranga yatra

यह यात्रा महात्मा गांधी और दूसरे सत्याग्रहियों के सम्मान में निकाली गई थी, लेकिन इसी ने कांग्रेस की फजीहत करा दी। कांग्रेस भवन से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया था। ढोल नगाड़े के साथ यात्रा गांधी पार्क पहुंची।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
national flag disrespect in congress tiranga yatra
tiranga yatra

गांधी पार्क में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों का ध्यान उल्टे तिरंगे पर गया, लोगों के बताने के बाद ध्वज को सीधा किया गया। लोगों ने वीडियो भी बनाई जो अब वायरल हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed