फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan लेने वालों को इतनी सारी सुविधाएं दे रहा ये बैंक, पढ़ें और जल्दी से उठाएं फायदा

Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Nainital Bank home loan big benefit scheme
happy man

अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह बैंक आपको इसके लिए इतनी सारी सुविधाएं दे रहा कि पढ़कर आपका दिल खुश हो जाएगा।






 

Nainital Bank home loan big benefit scheme
डेमो - फोटो : डेंमो

नैनीताल बैंक अब बिना गारंटर ग्राहकों को होम लोन देगा। बुधवार को हेड ऑफिस में इसकी घोषणा करते हुए बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि होम लोन चुकाने की समय सीमा 25 साल से बढ़ाकर अब 30 साल कर दी गई है। ऋण सीमा को बढ़ाते हुए डेढ़ करोड़ से पांच करोड़ कर दिया गया है। बैंक मैनेजमेंट के पास अधिकार होगा कि वह ब्याज दर 8.45 प्रतिशत से भी कम कर सकेगा।  
 

Nainital Bank home loan big benefit scheme
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यालय स्थित सभागार में चेयरमैन शर्मा ने कहा कि ‘अपना आशियाना’ योजना के तहत गृह ऋण के लिए बैंक ने गारंटर की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। ऋण के लिए समयावधि को भी 25 के स्थान पर 30 वर्ष किया गया है। साथ ही इसकी लिमिट डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ कर दी गई है। प्रचार प्रसार के लिए मई में शाखाओं पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें ब्याज दर साढ़े नौ के स्थान पर 8.45 फीसदी की गई है। साथ ही .5 प्रतिशत तक की छूट मुख्यालय स्तर पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Bank home loan big benefit scheme
loan

उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम व पे कैश तथा नैनीताल बैंक के बीच हुए एमओयू में चार धाम यात्रियों को कैशलेस उत्तराखंड के तहत सुविधा दी जाएगी। इस दौरान बैंक की ओर से यात्रियों को एक प्रीपेड कार्ड दिया जाएगा। इससे जीएमवीएन में इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में बैंक के सकल व्यवसाय में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस मौके पर एसके छावड़ा, रमन गुप्ता, एके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Nainital Bank home loan big benefit scheme
loan

बैंक चेयरमैन मनोज शर्मा ने मंगलवार को बैंक हेड ऑफिस में हुए सांकेतिक धरना-प्रदर्शन को अपरिपक्व कदम बताया। उनका कहना है कि 13 अप्रैल को बैंक कर्मचारियों के साथ उनकी बैठक हुई थी। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अगली बोर्ड बैठक में समस्याएं रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन बोर्ड बैठक से पहले ही कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दे दिया। कर्मचारियों ने अगली बोर्ड बैठक का इंतजार तक नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed