फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाग पंचमी: उत्तराखंड के शेषनाग देवता मंदिर में हर साल लगता है मेला, जुड़ी यह खास मान्यता, तस्वीरें...

Fri, 13 Aug 2021 06:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Aug 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
nag panchami 2021: fair is held every year in Sheshnag Devta temple of Uttarakhand
शेषनाग मंदिर - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौजूद शेषनाग देवता मंदिर में हर साल नाग पंचमी के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। यमुनोत्रीधाम क्षेत्र से लगे कुपड़ा गांव में यह मंदिर मौजूद है और यहां बाहरी क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार को नाग पंचमी के मौके पर भी यहां भव्य मेले का आयोजन किया गया। शेषनाग देवता मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ जुटी। मेले में दूध-मक्खन की होली के साथ श्रद्धालुओं के देव डोलियों के साथ तांदी नृत्य की धूम रही। ऐसी मान्यता है कि यहां पर मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है और मनोकामना पूर्ण होने पर उक्त श्रद्वालुओं द्वारा यहां अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी शेषनाग देवता मंदिर में पहुंचे। नाग पंचमी के मौके पर यहां ग्रामीण अपनी गाय और भैस का दूध-दही-घी-मक्खन एकत्रित कर रखते हैं। ग्रामीण पशुओं के साथ ही क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए इसे नागदेवता को चढ़ाते हैं। मान्यता है कि जो श्रद्वालु सच्चे मन से यहां आता है, शेषनाग देवता उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

nag panchami 2021: fair is held every year in Sheshnag Devta temple of Uttarakhand
शेषनाग मंदिर - फोटो : अमर उजाला

कुपड़ा गांव स्थित शेषनाग देवता मंदिर के प्रति कुपड़ा गांव ही नहीं बल्कि बाहरी क्षेत्रों के लोगों में भी अगाध आस्था है। ग्रामीणों ने शेषनाग देवता की दिव्य विग्रह मूर्तियों का जीर्णोद्धार कराया है।

nag panchami 2021: fair is held every year in Sheshnag Devta temple of Uttarakhand
शेषनाग मंदिर - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार काे मेले के दौरान दूर-दूर से कुपड़ा गांव पहुंचे श्रद्धालुओं ने शेषनाग देवता की डोली के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां दर्शनों को दिन भर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nag panchami 2021: fair is held every year in Sheshnag Devta temple of Uttarakhand
शेषनाग मंदिर - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय वेशभूषा के साथ लोक नृत्य व सांकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं ने आराध्य देव शेषनाग, जाखेश्वर महादेव व शमेंश्वर देवता का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
nag panchami 2021: fair is held every year in Sheshnag Devta temple of Uttarakhand
शेषनाग मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कुपड़ा में आयोजित शेषनाग देवता का मेला हमारी पौराणिक संस्कृति का परिचायक है। हमें अपनी धरोहर को सहेजना चाहिए और नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed