फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन की बात: उत्तराखंड की चंद्रमणि के लिए यादगार बन गया प्रधानमंत्री से संवाद, छह मिनट तक की बात, तस्वीरें

Thu, 12 Aug 2021 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Aug 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
pm modi man ki baat : Interaction with PM became memorable for Chandramani of Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात - फोटो : अमर उजाला

राज्य के नंबर एक बेकरी ग्रोथ सेंटर की नारी शक्ति समूह की अध्यक्ष चंद्रमणि दास के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमणि से वर्चुअल संवाद किया और कहा, ‘आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आप देश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सरकार की कोशिश है कि हर गांव में छोटे-छोटे संगठन बनाए जाएं, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। आप जैसी जागरूक महिलाएं जब सामने आएंगी तब गांव और प्रदेश का नाम रोशन होगा। मेरी आपको शुभकामनाएं...धन्यवाद।’ पीएम के साथ संवाद से उत्साहित चंद्रमणि का कहना है कि प्रधानमंत्री के इन प्रेरक शब्दों से उनका हौसला और बढ़ गया है। अब  सिडकुल में जल्द ही फूड वैन के जरिये टिफिन सेवा शुरू की जाएगी। ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति संवाद’ कार्यक्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ रुद्रपुर स्थित बेकरी ग्रोथ सेंटर की नारीशक्ति स्वायत्त सहकारिता समिति की अध्यक्ष चंद्रमणि दास से बात की। साढ़े 12 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एक बजकर छह मिनट पर पीएम मोदी समूह की अध्यक्ष चंद्रमणि दास की तरफ मुखातिब हुए। उनसे 6 मिनट सात सेकेंड तक संवाद किया। हालांकि रुद्रपुर सेंटर के लिए सिर्फ तीन मिनट का समय निर्धारित था।

pm modi man ki baat : Interaction with PM became memorable for Chandramani of Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने दास से पूछा कि बेकरी ग्रोथ सेंटर से 10 लाख 30 हजार रुपये का लाभ होने के बाद समूह की अन्य महिलाओं की जिंदगी में क्या बदलाव आया? चंद्रमणि ने बताया कि 35 महिलाओं को 7500 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर बनकर महिलाओं ने दुकान, गाय-भैंस, सिलाई मशीन आदि खरीदी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की आरसेटी संस्था की ओर से महिलाओं को बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। एक अक्तूबर 2020 को बेकरी ग्रोथ सेंटर की शुरुआत हुई, इसमें बिस्कुट बनाने का काम किया गया।

pm modi man ki baat : Interaction with PM became memorable for Chandramani of Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के दौरान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह साल तक के बच्चों के लिए मडुवे के बिस्कुट बनाए गए। गर्मी के सीजन में 55 हजार मल्टीग्रेन बिस्कुट बनाने का आर्डर मिला। स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों को भी बिस्कुट पसंद आ रहे हैं। महिलाओं की मेहनत की बदौलत इतने कम समय में अब तक 89 लाख 32 हजार का टर्नओवर हो चुका है। डीएम रंजना राजगुरू, सीडीओ आशीष भटगांई ने भी महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी और प्रमोद कांडपाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi man ki baat : Interaction with PM became memorable for Chandramani of Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के दौरान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पीएम के सवाल चंद्रमणि के जवाब
पीएम : आपके बिस्कुट का ब्रांड नेम क्या है?
चंद्रमणि : हमारे बिस्कुट का ब्रांड नेम हिलांस है।

पीएम : आपको सरकार की ओर से कितनी मदद मिली ?
चंद्रमणि : सीएलएफ (सामुदायिक निवेश निधि) के तहत 25 लाख रुपये मिले थे, जिससे मशीनें और कच्चा माल आदि खरीदा गया था। 

पीएम: गांव की महिलाओं की पहले की तुलना में अब क्या स्थिति है ? 
चंद्रमणि : पहले महिलाओं की आर्थिक स्थिति खराब थी, कोई रोजगार नहीं था, अब स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। 

विज्ञापन
pm modi man ki baat : Interaction with PM became memorable for Chandramani of Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के दौरान अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पीएम नरेंद्र मोदी से बात कर यह दिन यादगार बन गया। इससे हौसला और बढ़ गया है। बेकरी ग्रोथ सेंटर के साथ ही अब सिडकुल में टिफन सेवा भी शुरू करने का इरादा है। फूड वैन के जरिये जल्द टिफिन सेवा दी जाएगी। -चंद्रमणि दास, अध्यक्ष, नारी शक्ति समूह
 

पति निजी कंपनी में काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद समूह से जुड़कर रोजगार मिला। इसके बाद आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक हो गई है। पीएम ने समूह को तवज्जो दी, हम उनके शुक्रगुजार हैं। -रीना रानी, कोषाध्यक्ष, नारी शक्ति समूह
 

समूह की महिलाएं बधाई की पात्र हैं। यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने जिले की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस संवाद से महिलाओं को आत्मबल एवं प्रेरणा मिलेगी। वे अपना काम और अधिक उत्साह के साथ करेंगी। -रंजना राजगुरू, डीएम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed