फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी चमत्कार से कम नहीं यह गुफा, यहां भगवान शिव ने पाया था मोक्ष, आज भी होते है साक्षात दर्शन!

Sat, 19 Aug 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
mysterious patal rudreshwar cave of lord shiva  champawat
rudreshwar cave

ज‌िन भगवान श‌िव के दर्शन करने मात्र से ही मोक्ष की प्राप्त‌ि हो जाती है, उन्हीं महादेव ने भी सद‌ियों पहले मोक्ष पाने के ल‌िए यहां तपस्या की थी। जी हां, भारत में एक जगह ऐसी है जहां भगवान श‌िव तपस्या में लीन थे, लेक‌िन उनकी मौजूदगी आज भी महसूस की जा सकती है। तस्वीरों में देख‌िए...

mysterious patal rudreshwar cave of lord shiva  champawat
rudreshwar cave

उत्तराखंड के चंपावत ज‌िले में बनी पाताल रुद्रेश्वर गुफा की कहानी क‌िसी चमत्कार से कम नहीं है। मान्यता है क‌ि जब यहां भगवान श‌िव ने तपस्या की थी इसके बाद ही उन्हें मोक्ष की प्राप्त‌ि  हुई थी। 

mysterious patal rudreshwar cave of lord shiva  champawat
rudreshwar cave

इतना ही नहीं देवी दुर्गा ने इस गुफा का रास्ता खुद बताया था। 40 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी पाताल रुद्रेश्वर गुफा की खोज 1993 में की गई थी। कहा जाता है क‌ि देवी दुर्गा ने एक 14 साल के बालक को सपने में इस गुफा का रास्ता बताया था। इससे पहले इस गुफा को च्मेडों खान या घर (चमकादड़ों का निवास) कहते थे कोई भी इस गुफा मैं नहीं जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious patal rudreshwar cave of lord shiva  champawat
rudreshwar cave

यह गुफा रीठा साह‌िब से कुछ ही दूरी पर है। एक दिन गाँव एक लड़का अपने गायों को इस गुफा के पास चारा रहा था तो वो उस गुफा के अन्दर गया। किसी गाँव वाले ने उसको उस गुफा मैं जाते देखा तो जब वो बहार निकला तो उसने पूछा इसके अन्दर क्यों गया तो उस बालक ने बताया मैंने कल रात सपने मैं ये गुफा देखी जैसा मैंने सपने मैं देखा था हकीकत मै वैसी ही गुफा हैं तब उस आदमी ने गाँव वालों को सारी बात बताई।

विज्ञापन
mysterious patal rudreshwar cave of lord shiva  champawat
rudreshwar cave

उसी समय गाँव के कुछ लोग वहां गए और गुफा के अन्दर जो देखा वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। वहां पर तीन छोटी छोटी गुफाएं है जिनमें चमकादड रहते हैं। एक बड़ी गुफा है। गुफा के अन्दर एक छोटा सा कुंड हैं जिसके किनारे पर बैल रुपी सफ़ेद पत्थर की आकृति बनी हैं और कुंड के बीचों बीच सफ़ेद पत्थर का शिव लिंग बना हुवा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed