केदारनाथ से जुड़े रहस्य: पांच पीठों में सर्वश्रेष्ठ वैराग्य पीठ है बाबा का ये धाम, ऐसा करने पर अधूरी मानी जाती है पूजा
देवभूमि उत्तराखंड के चारधाम में केदारनाथ में पूजा का विशेष महत्व है। यहां भगवान आशुतोष के स्वयंभू लिंग के पृष्ठ भाग की पूजा होती है। जलाभिषेक के साथ ही दूध और घी का लेपन किया जाता है। मान्यता है कि केदारनाथ में भक्त और भगवान का सीधा मिलन होता है। जब तक स्वयंभू लिंग पर घी, चंदन व मक्खन का लेपन नहीं किया जाता, पूजा अधूरी मानी जाती है।
भारतवर्ष में शिवशक्ति के पांच पीठ
पीठ स्थान
हिमवत वैराग्य पीठ केदारनाथ/ऊखीमठ
श्रीशैल सूर्य पीठ आंध्र प्रदेश
ज्ञानपीठ काशी
वीर पीठ कर्नाटक
सधर्म पीठ उज्जैन