{"_id":"613f706e8ebc3e608868daba","slug":"mussoorie-news-tourist-afraid-to-see-kempty-falls-overflow-after-heavy-rainfall-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसूरी: बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल, विकराल रूप देख दहशत में आए पर्यटक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल, विकराल रूप देख दहशत में आए पर्यटक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
उफान पर आया कैंपटी फॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। वहीं, मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होने से कैंपटी फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। गनीमत रही कि पुलिस ने झरने में नहा रहे 250 से अधिक पर्यटकों को पहले ही दूर भेज दिया था।
फॉल में बड़े पैमाने पर पानी आने से आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों और लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की सूचना के बाद तत्काल कैंपटी फॉल में तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद फॉल में नहा रहे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसाती नाले-खाले सब उफान पर हैं, इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। कई जगह सड़क पर मलबा आने से लोग परेशान रहे। शहर में सोमवार को दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। नालियां बंद होने से सड़कों पर पानी भर गया। कई बरसाती नाले उफान पर आ गए। कई घरों में पानी घुसने की सूचना है। गलोगी धार की पहाड़ी से बोल्डर आने से लोग परेशान रहे।
2 of 6
उफान पर आया कैंपटी फॉल
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून मार्ग, कैंपटी मार्ग, धनोल्टी मार्ग में कई जगह पत्थर और मलबा आने से आवाजाही बाधित हुई। बारिश से सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंड भी बढ़ गई है। घना कोहरा छाने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उधर, माल रोड में प्रतिबंधित समय में वाहनों का प्रवेश नहीं थम रहा है।
3 of 6
उफान पर आया कैंपटी फॉल
- फोटो : अमर उजाला
इससे माल रोड का लुत्फ उठाने पहुंच रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर पालिक अध्यक्ष ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। शहर के गांधी चौक और भगत सिंह चौक स्थित बैरियर से माल रोड में वाहन लगातार प्रवेश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इससे माल रोड पर अव्यवस्था की स्थिति रहती है। माल रोड पर सबसे अधिक परेशानी बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की रफ्तार से हो रही है। हरियाणा से आए पर्यटक जसविंदर सिंह ने कहा कि माल रोड पर वाहनों की भीड़ से घूमने फिरनेे में परेशानी होती है।
विज्ञापन
5 of 6
मसूरी में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित समय में कम से कम वाहन चलने चाहिए। जिससे माल रोड और मसूरी का लुत्फ उठाने पहुंचे लोगों को परेशानी न हो। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि कोशिश रहती है कि प्रतिबंधित समय में माल रोड पर अनावश्यक रूप से वाहन न चलें, लेकिन कई लोगों के घर माल रोड पर ही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।