फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: भारी बारिश के बाद कैंपटी फॉल का दिखा विकराल रूप, मलबा आने से रास्ता हुआ बंद, लगा जाम, तस्वीरें

Fri, 19 Aug 2022 09:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Aug 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie News: Road Closed and Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see visuals
बारिश के बाद मसूरी में आफत - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में शुक्रवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी के पास मलबा आने से बंद हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद मलबा हटाने के बाद वाहनों को निकाला गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 



Landslide: मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे तीन जगह बंद, 30 से ज्यादा वाहन रास्ते में फंसे

उधर, कैंपटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कैंपटी फॉल अपने रौद्र रुप में फिर से दिखाई दिया। कैंपटी फॉल का विकराल रूप देख लोग घबरा गए। गनीमत रही कि पुलिस ने तेज बारिश होने पर पर्यटकों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। 

साथ ही फॉल में पानी बढ़ने पर कैंपटी झील मलबे से भर गई। कैंपटी निवासी बीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश शुरू होते ही फॉल में पानी बढ़ना शुरू हो गया था। 

Mussoorie News: Road Closed and Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see visuals
बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

काफी देर तक फॉल उफान पर रहा। इस दौरान वहां पर्यटक नहीं थे, साथ ही दुकानदारों ने भी एहतियातन दुकानें बंद कर दी। वहीं, बारिश के बाद भट्टा फॉल में भी पानी बढ़ गया। जिसके फॉल उफान पर आ गया। 

Mussoorie News: Road Closed and Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see visuals
बारिश के बाद मसूरी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर में हो रही बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि भारी बारिश के चलते गलोगी के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा एक दम सड़क पर आ गिरा। जिससे सड़क बंद हो गई और मार्ग में 200 से अधिक वाहन फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie News: Road Closed and Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see visuals
बारिश के बाद मसूरी में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

सड़क बंद होने से गलोगी से कोल्हूखेत तक लंबा जाम लग गया। कहा मौके पर जेसीबी मशीन काफी देर तक नहीं पहुंचने से पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद स्टेट डिजास्टर टीम को सूचना दी गई। लोक निर्माण विभाग अपर सहायक अभियंता पुष्पेन्द्र कुमार खैरा ने बताया कि रास्ता खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
Mussoorie News: Road Closed and Kempty Falls Overflow After Heavy Rainfall see visuals
बारिश के बाद मसूरी में सड़क पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भारी बारिश से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए। साथ ही बारिश के चलते शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे सुबह-शाम ठंड़ बढ़ गई है। शहर में बारिश के चलते पर्यटकों की संख्या भी लगातार कम हो रही, जिससे पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed