फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी हादसा: कड़ाके की सर्दी में रातभर सिसकती रहीं छह जिंदगियां, सुबह तक तीन ने तोड़ दिया दम

Thu, 12 Nov 2020 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie Latest news: Six Friends Spend night into ditch after accident in Bitter cold weather, Three died
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी हादसे में छह जिंदगियां कड़ाके की सर्दी में छह घंटे तक सिसकती रहीं। लेकिन, जिंदगी और मौत की इस लड़ाई में तीन जिंदगियों ने हार मान ली। माना जा रहा है कि मदद पहले पहुंच जाती तो शायद कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वर्तमान में एक युवक की हालत अस्पताल में भी गंभीर बताई जा रही है। 

Mussoorie Latest news: Six Friends Spend night into ditch after accident in Bitter cold weather, Three died
- फोटो : अमर उजाला

हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ था। जबकि, उनके पास जैसे-तैसे कर मदद सुबह छह बजे के बाद ही पहुंच सकी। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी कि उसमें से किसी को निकलना बेहद मुश्किल था। राजा की किस्मत किस्मत अच्छी रही कि वह छिटककर दूर जा गिरा। 

Mussoorie Latest news: Six Friends Spend night into ditch after accident in Bitter cold weather, Three died
- फोटो : अमर उजाला

जबकि, छोटी सी कार में अन्य पांच वहीं सिसकते रहे। घायल राजा के भाई ने बताया कि, जब वे गाड़ी को देखने वापस लौटे तो हादसे वाली जगह को नहीं ढूंढ पाए। एंबुलेंस को भी काफी देर तक रास्ता नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie Latest news: Six Friends Spend night into ditch after accident in Bitter cold weather, Three died
- फोटो : अमर उजाला

करीब 5:57 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए लगभग सवा छह बजे उनके पास मदद पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Mussoorie Latest news: Six Friends Spend night into ditch after accident in Bitter cold weather, Three died
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गुरुवार को देहरादून निवासी दस लोग दो अलग-अलग गाड़ियों से मसूरी गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुई गाड़ी में छह दोस्त थे। रात के वक्त अचानक उनकी गाड़ी  गज्जी बैंड और हाथी पांव के बीच नीचे कच्ची सड़क में जा गिरी। जिसमें सचिन, अंकित और वीरेंद्र की जान चली गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed