फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress attacks BJP over delay in inauguration of 'Sainya Dham'

Dehradun News: सैन्य धाम लोकार्पण में देरी पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress attacks BJP over delay in inauguration of 'Sainya Dham'
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गोदियाल ने सैन्य धाम के निर्माण और उसके लोकार्पण में पांच साल की देरी पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने शहीदों की कुर्बानी को चुनावी लाभ से तौलने को संकीर्ण और संवेदनहीन मानसिकता बताया।
विज्ञापन

गोदियाल ने कहा कि गणेश जोशी का बयान, हम राजनीतिक दल हैं, इसका चुनावी लाभ लेंगे, हम साधु-संत नहीं हैं, शहीदों और उनके परिवारों के प्रति भाजपा सरकार की सोच का पर्दाफाश करता है। पांच वर्षों तक स्मारक को लटकाए रखना और चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक लाभ की बात करना शहीदों के परिवारों का अपमान है। सैनिक कल्याण मंत्री को शहादत और सत्ता की राजनीति का फर्क समझना चाहिए। सैन्यधाम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। यह उत्तराखंड की सैन्य परंपरा, वीर जवानों की शहादत और उनके परिवारों की भावनाओं का प्रतीक है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या गणेश जोशी किसी शहीद की विधवा के सामने यह बात कह सकते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वह उन मासूम बच्चों की आंखों में आंख डालकर यह कह पाएंगे। शहीदों के घरों की मिट्टी से बने इस धाम को चुनावी फायदे से देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि और सैन्य भूमि भी है। शहादत को चुनावी लाभ से जोड़ना सैनिक परिवारों का सीधा अपमान है। गोदियाल ने सैन्य धाम की लागत में भारी वृद्धि की चर्चाओं पर सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा, सरकारी निगरानी में लागत बढ़ना पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। मंत्री के विभाग से जुड़े मामलों पर पहले से गंभीर सवाल और जांचें हैं, जिसमें उद्यान विभाग घोटाला और संपत्ति संबंधी आरोप शामिल हैं। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि सैन्य धाम श्रद्धांजलि स्थल है या चुनावी प्रचार का मंच। उन्होंने कहा, शहीदों की शहादत किसी पार्टी का चुनावी पोस्टर नहीं है। सरकार को सैन्य धाम के लोकार्पण में देरी, वास्तविक लागत और खर्च पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed