सरकार ने 12 लाख लोगों को करारा झटका दिया है। सरकार ने उन्हें इलाज के लिए दी जाने वाली ये सुविधा बंद कर दी है।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों के लिए यह बुरी खबर मिली है। बृहस्पतिवार से लोगों को निशुल्क इलाज कराने वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पर ब्रेक लग गया है। दोपहर तीन बजे से दून अस्पताल सहित समस्त अस्पतालों में इस योजना से लाभ लेने पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटा दिया गया।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में एक अप्रैल 2015 से इस योजना को शुरू किया गया था। योजना के तहत राज्य के उन बीपीएल और एपीएल परिवारों को पात्र बनाया गया था, जो सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, उनके आश्रित और आयकरदाता की श्रेणी में नहीं हैं।
4 of 7
doon medical college
- फोटो : amarujala
वर्तमान में 12 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे, लेकिन बीमा कंपनी बजाज आलियांज की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में मेल भेजकर सूचित किया गया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि नौ नवंबर 2017 को दोपहर तीन बजे से योजना को समाप्त कर दिया गया है।
बीमा कंपनी का मेल मिलते ही अस्पतालों की ओर से इस योजना के पात्र मरीजों को अस्पतालों से वापस लौटाना शुरू कर दिया गया। योजना के नोडल अधिकारी डॉ.अमलेश कुमार ने बताया कि बीमा कंपनी को शासन से योजना के विस्तारीकरण का आदेश नहीं मिला है, जिसके चलते अचानक योजना को बंद कर दिया गया है।