मिस्टर कूल एमएस धोनी की बेटी जीवा की स्कूलिंग को लेकर मां साक्षी ने एक अभियान छेड़ दिया है। तो देखिए क्या जवाब मिला।
स्टार किड की बात करें तो धोनी और साक्षी की बेटी जीवा भी किसी से कम नहीं है। उनका चुलबुला और क्यूट अंदाज हर किसी को अपनी ओर खींचता है। जीवा अब तीन साल की हो चुकी हैं और अब उनके पापा मम्मी उन्हें स्कूल भेज रहे हैं। लेकिन मां साक्षी उनकी पांचवी के बाद की पढ़ाई कहां कराएंगी इसे लेकर चिंता में है।
इसके चलते ही मां साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा की एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने जीवा के स्कूल का सजेशन मांगा। इस पर उन्होंने लोगों को वोट देने के लिए कहा। जिस लोगों ने भी खूब बढ़चढ़कर भाग लिया।
इसमें उन्होंने लिखा कि 'क्लास 5th के बाद, डीएवी(पापा स्कूल) और वेल्हम गर्ल्स(मॉम स्कूल) डे स्कूल और बोर्डिंग'। उन्होंने ये पोस्ट कर लोगों ने कमेंट करने के लिए कहा जिसमें लोगों ने अपने व्यूज देने शुरू कर दिए हैं।
इसके बाद उन्होंने एक फोटो पोस्ट की जिस पर लोगों के व्यू लिखे थे। जिसमें लोगों ने बोर्डिंग स्कूल के लिए हामी भरी। इसमें 51 फीसदी लोगों ने बोर्डिंग और 49 फीसदी लोगों ने डे स्कूल के लिए लिखा। हालांकि जीवा कहां पढ़ेंगी ये अभी तय नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक साक्षी जीवा को वहीं पढ़ाना चाहती हैं जहां वे भी पढ़ी हैं।