फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की दरार में फंसी पर्वतारोही, -10 डिग्री में डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्वीरें...

Fri, 24 Jun 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 24 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
mountainier stuck in snow peak crack
mountaineer stuck in snow peak crack

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीम ने द्रौपदी का डांडा समिट कैंप पर रेस्क्यू कर एक पर्वतारोही की जान बचाने में सफलता पाई है। पर्वतारोही युवती समुद्रतल से 4817 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बर्फ की अनंत गहराई और महज डेढ़ फीट चौड़ी दरार (क्रेवास) में फंस गई थी।

हिमशिखर पर दरार में फंसी पर्वतारोही, तस्वीरों में देखें कैसे हुआ रेस्‍क्यू

mountainier stuck in snow peak crack
mountaineer stuck in snow peak crack

वाकया 16 जून का है। निम से एडवांस कोर्स प्रशिक्षण पूरा करने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों से आई 35 युवतियों का अभियान दल द्रौपदी का डांडा हिमशिखर(5670 मीटर) पर आरोहण के लिए निकला था। 17 जून की तड़के उन्हें समिट कैंप से आरोहण के लिए निकलना था। देर रात करीब डेढ़ बजे दल के सभी सदस्य आरोहण की तैयारी कर रहे थे।

हिमशिखर पर दरार में फंसी पर्वतारोही, तस्वीरों में देखें कैसे हुआ रेस्‍क्यू

mountainier stuck in snow peak crack
mountaineer stuck in snow peak crack

इस बीच अपने टेंट से कुछ दूरी पर पुणे महाराष्ट्र निवासी जयश्री डुंबरे क्रेवास (दरार) में समा गई। उसके साथ मौजूद कस्तूरी कुमारी ने शोर मचाकर दल के अन्य साथियों और निम के प्रशिक्षकों को इसकी सूचना दी। बर्फ की अनंत गहराई और मात्र डेढ़ फीट चौड़ी इस दरार में जयश्री का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। अचानक दरार के भीतर पचास फीट से भी ज्यादा गहराई पर जयश्री के सिर पर बंधी हेड लैंप की रोशनी टिमटिमाने से उसके अटके होने की पुष्टि हुई तो निम के प्रशिक्षक बिना समय गंवाए रेस्क्यू में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमशिखर पर दरार में फंसी पर्वतारोही, तस्वीरों में देखें कैसे हुआ रेस्‍क्यू

mountainier stuck in snow peak crack
mountaineer stuck in snow peak crack

टीम के मुख्य प्रशिक्षक दिगंबर पंवार ने पहले प्रशिक्षक शिवराज पंवार को रस्सियों के सहारे क्रेवास (दरार) के भीतर भेजकर जयश्री की लोकेशन पता कर उसे एंकर करवाया। इसके बाद प्रशिक्षक उम्मेद राणा ने नीचे जाकर जयश्री को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बर्फ की संकरी गली में बुरी तरह फंसी जयश्री को ऊपर निकालने की स्थिति नहीं बन पायी।

विज्ञापन

हिमशिखर पर दरार में फंसी पर्वतारोही, तस्वीरों में देखें कैसे हुआ रेस्‍क्यू

mountainier stuck in snow peak crack
mountaineer stuck in snow peak crack

कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच फंसे समय बीतने के साथ जयश्री की हालत बिगड़ती जा रही थी, तीसरे प्रयास में शिवराज ने नीचे जाकर जयश्री को रस्सी के सहारे बाहर धकेला। डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में जयश्री के सुरक्षित बाहर निकलने पर सभी लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू ऑपरेशन में निम के प्रशिक्षक सोबन भंडारी, दशरथ रावत, सूबेदार प्रकाश भट्ट, सोबन बिष्ट, ग्रीष रणाकोटी, नर्सिंग असिस्टेंट शैलेंद्र एवं संपूर्णानंद ने भी सहयोग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed