यह खबर महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। नहीं पढ़ी तो मुश्किल वक्त में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
महिलाओं के लिए बेहद जरूरी खबर, पढ़ लें मुश्किल वक्त में बहुत काम आएगी
दरअसल, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग अब महिलाओं को अवेयर करने के लिए विभाग की जानकारियां उनके मोबाइल पर भेजकर अलर्ट करेंगी।
इसमें वे सबसे पहले राष्ट्रीय हेल्पलाइन 181 की जानकारी उन्हें देंगी। इसके लिए विभाग जल्द ही बीएसएनएल और आइडिया के साथ अनुबंध किया जाएगा।
इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पलाइन नंबर के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। उत्तराखंड में इसकी जिम्मेदारी समर्पण संस्था को दी गई है। संस्था की ओर से जागरूकता अभियान न चलाने की वजह से हेल्पलाइन के संबंध में महिलाओं को ज्यादा जानकारी नहीं है।
विभाग की राज्य परियोजना अधिकारी और हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी आरती बलोदी ने बताया कि यह हेल्प लाइन नंबर महिलाओं को तमाम परेशानियों से बचाएगा। इस पर वे कभी भी शिकायत कर सकती हैं।